गदा
From Wikipedia, the free encyclopedia
गदा, एक प्राचीन भारतीय पौराणिक आयुध है। इसमें एक लम्बा दण्ड होता है ओर उसके एक सिरे पर भारी गोल लट्टू सरीखा शीर्ष होता है। दण्ड पकड़कर शीर्ष की ओर से शत्रु पर प्रहार किया जाता था। इसका प्रयोग बल सापेक्ष्य और अति कठिन माना जाता था। गदा हनुमान (जो कि भगवान शिव के ८वें अवतार हैं) का मुख्य हथियार है। हनुमान को बल-सौष्ठव (विशेषकर पहलवानी) का देवता माना जाता है। हिन्दू धर्म में त्रिदेव में से भगवान शिव (शिवमहापुराण के अनुसार शिव की गदा का नाम एकक्षा है) और भगवान विष्णु भी एक हाथ में गदा (कौमोदकी) धारण करते हैं। इसके अतरिक्त महाभारत में भीमसेन ( पवन देव के पुत्र) ,दुर्योधन, दुश्शासन ,बलराम( शेषनाग के अवतार ), आदि जैसे पराक्रमी योद्धा का भी गदा मुख्य आयुध रहे है।