![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/5/53/Harivansh_Rai_Bachchan_2003_stamp_of_India.jpg/640px-Harivansh_Rai_Bachchan_2003_stamp_of_India.jpg&w=640&q=50)
हरिवंश राय बच्चन
भारतीय हिंदी कवि (1907-2003) / From Wikipedia, the free encyclopedia
हरिवंश राय बच्चन (27 नवम्बर 1907 – 18 जनवरी 2003) हिंदी भाषा के एक कवि और लेखक थे। वे हिन्दी कविता के उत्तर छायावाद काल के प्रमुख कवियों में से एक थे । उनकी सबसे प्रसिद्ध कृति मधुशाला है। भारतीय फिल्म उद्योग के अभिनेता अमिताभ बच्चन उनके सुपुत्र हैं। उनका निधन 18 जनवरी 2003 के दिन, साँस की बीमारी के कारण, मुम्बई में हुआ था।
सामान्य तथ्य हरिवंश राय बच्चन, जन्म ...
हरिवंश राय बच्चन | |
---|---|
![]() | |
जन्म | हरिवंश 27 नवम्बर 1907 इलाहबाद, संयुक्त अवध एवं आगरा प्रांत, ब्रितानी भारत (अब उत्तर प्रदेश, भारत) |
मौत | 18 जनवरी 2003 मुम्बई, महाराष्ट्र, भारत |
पेशा | कवि, लेखक, प्राध्यापक |
भाषा | अवधी, हिन्दी |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
उच्च शिक्षा | इलाहाबाद विश्वविद्यालय सेन्ट कैथेराइन कॉलेज, कैम्ब्रिज |
खिताब | पद्मभूषण (1976 में) |
जीवनसाथी | श्यामा (1926–1936) तेजी बच्चन (1941–2007) |
बच्चे | अमिताभ बच्चन, अजिताभ बच्चन |
रिश्तेदार | बच्चन परिवार |
हस्ताक्षर | ![]() |
बंद करें
उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अंग्रेजी का अध्यापन किया। बाद में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय में हिन्दी विशेषज्ञ रहे। अनन्तर राज्य सभा के मनोनीत सदस्य रहे। बच्चन जी की गिनती हिन्दी के सर्वाधिक लोकप्रिय कवियों में होती है।