सुखदेव
भारतीय क्रांतिकारी / From Wikipedia, the free encyclopedia
सुखदेव (पंजाबी: ਸੁਖਦੇਵ ਥਾਪਰ; जन्म: 15 मई 1907; मृत्यु: 23 मार्च 1931) का पूरा नाम सुखदेव थापर था। उपनाम: विलेजर। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक प्रमुख क्रान्तिकारी थे जिन्होंने लाला लाजपत राय पर लाठीचार्ज तथा उसके कारण उनकी मृत्यु का बदला लिया था। इन्होने भगत सिंह को मार्गदर्शन किया था। इन्होने ही लाला लाजपत राय जी से मिलकर चंद्रशेखर आजाद जी को मिलने कि इच्छा जाहिर कि थी। उन्हें भगत सिंह और राजगुरु के साथ २३ मार्च १९३१ को फाँसी पर लटका दिया गया था। इनके बलिदान को आज भी सम्पूर्ण भारत में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है। सुखदेव भगत सिंह की तरह बचपन से ही आज़ादी का सपना पाले हुए थे। ये दोनों 'लाहौर नेशनल कॉलेज' के छात्र थे। दोनों एक ही वर्ष पंजाब में पैदा हुए और एक ही साथ शहीद हो गए।[1]
सामान्य तथ्य सुखदेव थापर, जन्म ...
सुखदेव थापर | |
---|---|
![]() | |
जन्म |
15 मई 1907 लुधियाना, पंजाब, ब्रिटिश इंडिया |
मौत |
23 मार्च 1931(1931-03-23) (उम्र 23) लाहौर, ब्रिटिश इंडिया |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
बंद करें