Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिष्द चुनाव 2013 17 अक्टूबर 2013 को[1] न्यूयॉर्क नगर स्थित संयुक्त राष्ट्र संघ मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र महासभा के ६८वें सत्र के दौरान प्रस्तावित किये गये। महासभा ने चाड, चिली, लिथुआनिया, नाईजीरिया और सउदी अरब को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पांच अस्थाई सदस्यों के रूप में 1 जनवरी 2014 से दो वर्षों के लिए चुना।[2][3] अगले दिन सउदी अरब ने घोषित किया कि सीरियाई गृह युद्ध को सुलझाने के लिए संयुक्त राष्ट्र की अक्षमता को प्राथमिक कारण बताते हुए इस पद को अस्वीकार कर दिया।
| |||
| |||
चुनाव के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता | |||
|
सुरक्षा परिषद में 15 पद होते हैं, जिनमें से पांच स्थायी सदस्य होते हैं और दस अस्थाई सदस्य। प्रत्येक वर्ष आधे अस्थाई सदस्यों का दो वर्षों के लिए चुनाव किया जाता है।[4][5] वर्तमान में पदस्थ सदस्य पुनः पद के लिए आवेदन नहीं कर सकते।[6]
नियमानुसार, दस अस्थाई संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के पद, विभिन्न क्षेत्रीय समूहों के बीच बारी-बारी से मिलती हैं जिसमें युक्त राष्ट्र के सदस्य देश परंपरागत रूप से मतदान और प्रतिनिधित्व प्रयोजनों के लिए खुद को विभाजित करते हैं।[7] चुनाव से पूर्व निर्वाचित सदस्य देश निम्न प्रकार हैं:
निर्वाचित होने के लिए एक सदस्य को कम से कम दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होती है।
इस प्रकार वर्ष 2014–15 के लिए पाँच सदस्यों का चुनाव किया गया।
चाड[9][10]
नाईजीरिया[9][10]
गैम्बिया[10] — नाम वापस लिया[11]
सऊदी अरब[9][10][13] — निर्वाचित होने के बाद नाम वापस लिया।[14]
जॉर्जिया[9] — कूटनीतिक और आर्थिक कारणों से 30 अप्रैल 2013 को नाम वापस लिया[15]
लिथुआनिया[9][10][16]
वहाँ मतदान के प्रत्येक खंड में उपयोग हेतु 191 मतपत्र थे।[17]
मतदान के बाद, सऊदी अरब ने जीतने के बावजूद सीरियाई गृहयुद्ध में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कथित तौर पर अप्रभावी रहने और 'दोहरे मापदंड’ इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए पद स्वीकार करने से मना कर दिया।[18][19] सऊदी अरब इस सीट के लिए पहली बार चुना गया है।[18] यह माना जा रहा है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सीट ठुकराने का यह प्रथम अवसर है।[20]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.