![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/a/a9/United_Provinces_1903.gif/640px-United_Provinces_1903.gif&w=640&q=50)
संयुक्त प्रान्त आगरा व अवध
ब्रितानी शासित भारत का एक प्रांत / From Wikipedia, the free encyclopedia
आगरा एवं अवध का संयुक्त प्रान्त (United Provinces of Agra and Oudh) भारत पर ब्रितानी शासन के समय भारत का एक प्रान्त था जिसका अस्तित्व १९०२ से १९४७ तक रहा। भारत सरकार अधिनियम, १९३५ के अनुसार इसका आधिकारिक नाम संक्षिप्त करके केवल 'संयुक्त प्रान्त' या युनाइटेड प्रोविंस' कर दिया गया था। १९४७ में भारत के स्वतन्त्र होने के बाद १९५० तक यह इसी नाम से भारत का एक राज्य बना रहा। इस संयुक्त प्रान्त के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश और उत्तराखण्ड में है। सन १८५६ से लेकर १९०२ तक संयुक्त प्रान्त दो अलग-अलग प्रान्तों के रूप में था, उत्तर-पश्चिमी प्रान्त तथा अवध प्रान्त।
|
उस समय सामान्यतः इसे संयुक्त प्रान्त (अंग्रेजी में यू॰पी॰) के नाम से भी जानते थे। यह संयुक्त प्रान्त लगभग एक शताब्दी १८५६ से १९४७ तक अस्तित्व में बना रहा। इस प्रान्त में ब्रिटिश काल के दौरान रामपुर व टिहरी गढ़वाल जैसी स्वतन्त्र रियासतें भी शामिल थीं। २५ जनवरी १९५० को भारतीय संविधान की घोषणा से एक दिन पूर्व सरदार बल्लभ भाई पटेल ने इन सभी रियासतों को मिलाकर इसे उत्तर प्रदेश नाम दिया था।
३ जनवरी १९२१ को जो राज्य पूर्णतः ब्रिटिश भारत का अंग बन गया था उसे स्वतन्त्र भारत में २०वीं सदी के जाते-जाते सन् २००० में पुनः विभाजित कर उत्तरांचल (और बाद में उत्तराखण्ड) राज्य को स्थापित किया गया।