![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/c/c6/Sharadyadavjdu.jpg/640px-Sharadyadavjdu.jpg&w=640&q=50)
शरद यादव
भारतीय राजनीतिज्ञ / From Wikipedia, the free encyclopedia
शरद यादव (जन्म 1 जुलाई 1947 - 12 जनवरी 2023) भारत की एक राजनीतिक पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। उन्होंने बिहार प्रदेश के मधेपुरा लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से चार बार लोक सभा का प्रतिनिधित्व किया था, दो बार मध्यप्रदेश के जबलपुर से सांसद चुने गये थे, एक बार उत्तर प्रदेश के बदायूं से लोकसभा के लिए चुने गए और शरद यादव संभवतः भारत के पहले ऐसे राजनेता हैं जो तीन राज्यों मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार से लोकसभा के सदस्य के लिए चुने गए थे।
शरद यादव | |
---|---|
![]() | |
राज्य सभा सदस्य | |
जन्म | 1 जुलाई 1947 अखमाउ गाँव, होशंगाबाद, मध्य प्रदेशਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
मृत्यु | 12 जनवरी 2023(2023-01-12) (उम्र 75)[1]ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
राजनीतिक दल | जनता दल (यूनाइटेड) |
जीवन संगी | डॉ॰ रेखा यादव |
निवास | नई दिल्ली |
शैक्षिक सम्बद्धता | जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज (जबलपुर अभियांत्रिकी महाविद्यालय) से बी॰टेक॰ |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ |
धर्म | हिन्दू |
जालस्थल | www |
शरद यादव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के संयोजक थे परन्तु उनकी पार्टी द्वारा गठबंधन से सम्बन्ध विच्छेद कर लेने के कारण उन्होंने संयोजक पद से त्याग पत्र दे दिया।[2] राजनीतिक गठजोड़ के माहिर खिलाड़ी शरद यादव को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का राजनीतिक गुरु माना जाता है|इनके बेटा का नाम सांतेनु बुंदेला है।