![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f3/Sirius_A_and_B_Hubble_photo.jpg/640px-Sirius_A_and_B_Hubble_photo.jpg&w=640&q=50)
व्याध तारा
From Wikipedia, the free encyclopedia
व्याध तारा (Sirius) पृथ्वी से रात के सभी तारों में सब से ज़्यादा चमकीला नज़र आता है। इसका सापेक्ष कान्तिमान -१.४६ मैग्निट्यूड है जो दुसरे सब से रोशन तारे अगस्ति से दुगना है। दरअसल जो व्याध तारा बिना दूरबीन के आँख से एक तारा लगता है वह वास्तव में एक द्वितारा है, जिसमें से एक तो मुख्य अनुक्रम तारा है जिसकी श्रेणी A1V है जिसे "व्याध ए" कहा जा सकता है और दूसरा DA2 की श्रेणी का सफ़ेद बौना तारा है जिसे "व्याध बी" बुलाया जा सकता है। यह तारे महाश्वान तारामंडल में स्थित हैं।
सामान्य तथ्य विशेषताएँ, खगोलमिति ...
![]() व्याध एक द्वितारा है जिसके "व्याध ए" और "व्याध बी" तारे इस तस्वीर में देखे जा सकते हैं (व्याध बी नीचे बाएँ पर स्थित बिंदु है) | |
अवलोकन डाटा युग J2000.0 विषुव ICRS | |
---|---|
तारामंडल | महाश्वान तारामंडल |
व्याघ मंडल (Sirius system) | |
दायाँ आरोहण | 06h 45m 08.91728s[1] |
दिक्पात | −16° 42′ 58.0171″[1] |
सापेक्ष कांतिमान (V) | −1.46[2] |
व्याघ ए (Sirius A) | |
दायाँ आरोहण | 06h 45m 08.917s[3] |
दिक्पात | −16° 42′ 58.02″[3] |
सापेक्ष कांतिमान (V) | −1.47[4] |
व्याघ बी (Sirius B) | |
दायाँ आरोहण | 06h 45m 09.0s[5] |
दिक्पात | −16° 43′ 06″[5] |
सापेक्ष कांतिमान (V) | 8.44[4] |
विशेषताएँ | |
विकास स्तर | मुख्य अनुक्रम |
तारकीय श्रेणी | A0mA1 Va[6] |
U−B रंग सूचक | −0.05[2] |
B−V रंग सूचक | +0.00[2] |
खगोलमिति | |
रेडियल वेग (Rv) | −5.50[7] किमी/सै |
विशेष चाल (μ) | दाआ.: −546.01[1] मिआसै/वर्ष झु.: −1223.07[1] मिआसै/वर्ष |
लंबन (π) | 379.21 ± 1.58[1] मिआसै |
दूरी | 8.60 ± 0.04 प्रव (2.64 ± 0.01 पार) |
खगोलमिति | |
व्याध ए | |
निरपेक्ष कांतिमान (MV) | +1.42[8] |
खगोलमिति | |
व्याध बी | |
निरपेक्ष कांतिमान (MV) | +11.18[9] |
कक्षा[10] | |
साथी | α CMa B |
कक्षीय अवधि (P) | 50.1284 ± 0.0043 yr |
अर्ध दीर्घ अक्ष (a) | 7.4957 ± 0.0025" |
विकेन्द्रता (e) | 0.59142 ± 0.00037 |
झुकाव (i) | 136.336 ± 0.040° |
आरोही ताख रेखांश (Ω) | 44.40 ± 0.071° |
मन्द युग (T) | 1994.5715 ± 0.0058 |
उपमन्द कोणांक (ω) (साथी) | 149.161 ± 0.075° |
विवरण | |
α CMa A | |
द्रव्यमान | 2.063 ± 0.023[10] M☉ |
त्रिज्या | 1.711[11] R☉ |
सतही गुरुत्वाकर्षण (log g) | 4.33[12] |
तेजस्विता | 25.4[11] L☉ |
तापमान | 9,940[12] K |
घूर्णन | 16 km/s[13] |
α CMa B | |
द्रव्यमान | 1.018 ± 0.011[10] M☉ |
त्रिज्या | 0.0084 ± 3%[14] R☉ |
सतही गुरुत्वाकर्षण (log g) | 8.57[14] |
चमकीलापन | 0.056[15] L☉ |
तापमान | 25,000 ± 200[11] K |
अन्य नाम | |
डेटाबेस संदर्भ | |
सिम्बाद | data |
बंद करें
व्याध पृथ्वी से लगभग ८.६ प्रकाश-वर्ष की दूरी पर है। व्याध ए सूरज से दुगना द्रव्यमान रखता है जबकि व्याध बी का द्रव्यमान लगभग सूरज के बराबर है।[11]