Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
महाश्वान (संस्कृत अर्थ: बड़ा कुत्ता) या कैनिस मेजर (Canis Major) एक तारामंडल है जो अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा जारी की गई ८८ तारामंडलों की सूची में शामिल है। दूसरी शताब्दी ईसवी में टॉलमी ने जिन ४८ तारामंडलों की सूची बनाई थी यह उनमें भी शामिल था। पुरानी खगोलशास्त्रिय पुस्तकों में इसे अक्सर शिकारी तारामंडल के शिकारी के पीछे चलते हुए एक कुत्ते के रूप में दर्शाया जाता था। रात के आसमान का सबे रोशन तारा, व्याध तारा, भी इसमें शामिल है और चित्रों में काल्पनिक कुत्ते की नाक पर स्थित है।[2][1]
तारामंडल | |
तारों की सूची | |
संक्षिप्त रुप | CMa |
---|---|
संबंध-सूचक | Canis Majoris |
प्रतीकवाद | बड़ा कुत्ता |
दायाँ आरोहण | 06h 12.5m to 07h 27.5m[1] h |
दिक्पात | −11.03° to −33.25°[1]° |
क्षेत्र | 380 sq. deg. (43rd) |
मुख्य तारे | 8 |
बायर तारे | 32 |
बहिर्ग्रह वाले तारे | 7 |
3.00m से चमकीले तारे | 5 |
10.00 पारसैक (32.62 प्रकाशवर्ष) परिधि के तारे | 1 |
सबसे_चमकीला_तारा | व्याध तारा (Sirius, α CMa) (−1.46m) |
निकटतम तारा |
व्याध तारा (Sirius, α CMa) (8.60 प्रव, 2.64 पसै) |
मॅसिये वस्तुएँ | 1 |
उल्का बौछारें | 0 |
तारामंडल (सीमा से सटे) |
|
अक्षांश +60° और −90° के बीच दृश्यमान। सबसे उत्तम दृश्य 21:00 (रात्रि 9 बजे) फरवरी के महीने में। |
अंग्रेज़ी में महाश्वान तारामंडल को "कैनिस मेजर कॉन्स्टॅलेशन" (Canis Major constellation) कहा जाता है। फ़ारसी में इसे "सग बुज़ुर्ग" (سگ بزرگ), अर्थ: बड़ा कुत्ता) कहा जाता है। मराठी में इसे "बृहल्लुब्धक" कहा जाता है। अरबी में इसे "अल-कल्ब अल-अकबर" (الكلب الأكبر) कहा जाता है।
महाश्वान तारामंडल में ३२ तारे हैं जिन्हें बायर नाम दिए जा चुके हैं। इनमें से ४ के इर्द-गिर्द ग़ैर-सौरीय ग्रह परिक्रमा करते हुए पाए गए हैं। पूरे ब्रह्माण्ड में अब तक सब से बड़ा मिला तारा वी वाई महाश्वान (वी वाई कैनिस मेजोरिस) भी इसी तारामंडल में पाया गया है और इसका व्यास (डायामीटर) हमारे सूरज से लगभग दो हज़ार गुना है। इस तारामंडल के कुछ अन्य ख़ास तारे और उनका चमकीलापन (निरपेक्ष कान्तिमान) इस प्रकार हैं -
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.