![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/fe/Sun_and_VY_Canis_Majoris.svg/langhi-640px-Sun_and_VY_Canis_Majoris.svg.png&w=640&q=50)
वी वाई महाश्वान
From Wikipedia, the free encyclopedia
वी वाई महाश्वान (बायर नाम: VY CMa) महाश्वान तारामंडल में स्थित एक लाल परमदानव तारा जो पूरे पूरे ब्रह्माण्ड में अब तक सब से बड़ा मिला तारा है। इसका व्यास (डायामीटर) १८०० से २१०० सौर व्यास के बराबर है, यानी हमारे सूरज के व्यास से लगभग दो हज़ार गुना। वी वाई महाश्वान पृथ्वी से ४,९०० प्रकाश-वर्ष की दूरी पर है। यह तारा इतना बड़ा है के अगर पृथ्वी के सौर मंडल से सूरज हटाकर इसे रख दिया जाए तो शनि की कक्षा तक की जगह इसी तारे के अन्दर हो जाए।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/fe/Sun_and_VY_Canis_Majoris.svg/640px-Sun_and_VY_Canis_Majoris.svg.png)