![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/ed/Apollo15LunarRover.jpg/640px-Apollo15LunarRover.jpg&w=640&q=50)
रोवर (अंतरिक्ष यान)
From Wikipedia, the free encyclopedia
रोवर (अंग्रेज़ी: rover) ऐसे वाहन को कहते हैं जो किसी अन्य ग्रह या खगोलीय वस्तु पर घूमने-फिरने की क्षमता रखता हो। कुछ रोवर रोबोट होते हैं और बिना किसी व्यक्ति की मौजूदगी के चलते हैं और कुछ मनुष्यों को स्थान-से-स्थान ले जाने के लिए बने होते हैं।[1] आम तौर पर रोवर किसी ग्रह पर किसी अन्य यान के अन्दर ले जाए जाते हैं जो उस ग्रह की सतह पर उतरता हो। उदहारण के लिए नवम्बर २०१० में मंगल विज्ञान प्रयोगशाला योजना के अंतर्गत एक "क्युरियौसिटि" (Curiosity) नाम का रोवर मंगल ग्रह के लिए रवाना किया गया।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/ed/Apollo15LunarRover.jpg/640px-Apollo15LunarRover.jpg)