![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/0/00/Apollo_program.svg/langhi-640px-Apollo_program.svg.png&w=640&q=50)
अपोलो अभियान
अमरीका की मानव उड़ानो की एक श्रंखला / From Wikipedia, the free encyclopedia
अपोलो कार्यक्रम यह संयुक्त राज्य अमरीका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा की मानव उड़ानो की एक श्रंखला थ। इस में सैटर्न 5 रॉकेट और अपोलो यानों का प्रयोग किया गया था।[2][3] यह श्रंखला उड़ान १९६१-१९७४ के मध्य में हुयी थी। यह श्रंखला अमरीकी राष्ट्रपत जॉन एफ॰ केनेडी के १९६० के दशक में चन्द्रमा पर मानव के सपने को समर्पित थी। यह सपना १९६९ में अपोलो ११ की उड़ान ने पूरा किया था।[4]
![]() | |
Country | United States |
---|---|
Organization | NASA |
Purpose | Crewed lunar landing |
Status | Completed |
Program history | |
Cost |
|
Duration | 1961–1972 |
Maiden flight |
|
First crewed flight |
|
Last flight |
|
Successes | 32 |
Failures | 2 (Apollo 1 and 13) |
Partial failures | 1 (Apollo 6) |
Launch site(s) |
|
Vehicle information | |
Crew vehicle |
|
Launch vehicle(s) |
|
यह अभियान १९७० के दशक के शुरुवाती वर्षो में भी चलता रहा, इस कार्यक्रम में चन्द्रमा पर छः मानव अवतरणो के साथ चन्द्रमा का वैज्ञानिक अध्ययन कार्य किया गया। इस कार्यक्रम के बाद आज २००७ तक पृथ्वी की निचली कक्षा के बाहर कोई मानव अभियान नहीं संचालित किया गया है। बाद के स्कायलैब कार्यक्रम और अमरीकी सोवियत संयुक्त कार्यक्रम अपोलो-सोयुज जांच कार्यक्रम जिन्होने अपोलो कार्यक्रम के उपकरणो का प्रयोग किया था, इसी अपोलो कार्यक्रम का भाग माना जाता है।
बहुत सारी सफलताओं के बावजूद इस कार्यक्रम को दो बड़ी असफलताओं को झेलना पड़ा। इसमे से पहली असफलता अपोलो १ की प्रक्षेपण स्थल पर लगी आग थी जिसमें विर्गील ग्रीसम, एड व्हाईट और रोजर कैफी शहीद हो गये थे। इस अभियान का नाम AS२०४ था लेकिन बाद में शहीदों की विधवाओं के आग्रह पर अपोलो १ कर दिया गया था। दूसरी असफलता अपोलो १३ में हुआ भीषण विस्फोट था लेकिन इसमे तीनों यात्रियों को सकुशल बचा लिया गया था।
इस अभियान का नाम सूर्य के ग्रीक देवता अपोलो को समर्पित था। नील आर्मस्ट्रांग २० जुलाई १९६९ को चन्द्रमा की धरती पर पहला कदम रखा यह अमेरिकी नागरिक थे १