रोमा (2018 फ़िल्म)
स्पेनिश फिल्म / From Wikipedia, the free encyclopedia
रोमा, 2018 की एक ड्रामा फिल्म है, जिसे अल्फांसो क्वारोन द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है, इन्होंने इसका निर्माण, शूटिंग और सह-संपादन भी किया है। 1970 और 1971 के परिदृश्य में स्थापित, रोमा, जो मेक्सिको सिटी के पड़ोस में स्थित कोलोनिया रोमा में क्वारोन के पालन-पोषण का एक अर्ध-आत्मकथात्मक चित्र है, और एक मध्यमवर्गीय परिवार के घर की देखभाल करनेवाले के जीवन का चित्रण हैं। इस फ़िल्म में यालिट्जा अपारिसियो और मरीना डे तवीरा मुख्य सितारे हैं।[7][8]
रोमा | |
---|---|
![]() सिनेमाघर प्रदर्शन पोस्टर | |
निर्देशक | अल्फांसो क्वारोन |
लेखक | अल्फांसो क्वारोन |
निर्माता |
|
अभिनेता |
|
छायाकार |
|
संपादक |
|
वितरक |
|
प्रदर्शन तिथियाँ |
|
लम्बाई |
135 मिनिट्स[3] |
देश |
|
भाषायें |
|
लागत | $15 मिलियन[4] |
कुल कारोबार | $4.1 मिलियन[5][6] |
रोमा को काफी सराहा गया है। उसे 91वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (अपेरिकियो) और सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (दे तवीरा) सहित 10 नामांकन प्राप्त हुये; यह सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म जीतने वाली पहली मैक्सिकन प्रविष्टि बन गई है, साथ ही सर्वश्रेष्ठ छायाकार और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का खिताब जीतने वाली, पहली विदेशी भाषा की फिल्म बन गई, और क्वारोन के लिये इसने 2013 में ग्रेविटी के बाद दूसरी सर्वश्रेष्ठ निर्देशक जीत दर्ज की। इसे द फेवरेट के साथ सबसे ज्यादा नामांकित फिल्म के रूप में रही, और क्राउचिंग टाइगर, हिडेन ड्रैगन (2000) के साथ सबसे अधिक अकादमी पुरस्कार के लिए नामांकन मिला, जो फिल्म अंग्रेजी भाषा में नहीं थी। इसने 76वें गोल्डन ग्लोब पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा की फिल्म, 24वें क्रिटिक्स चॉइस पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और विदेशी भाषा में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, बाफ्टा पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ निर्देशन और सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार जीता।