![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/4d/Antarctica_ice_shelves.svg/langhi-640px-Antarctica_ice_shelves.svg.png&w=640&q=50)
रॉस हिमचट्टान
From Wikipedia, the free encyclopedia
रॉस हिमचट्टान (Ross Ice Shelf) अंटार्कटिका की सबसे बड़ी हिमचट्टान है। इसका क्षेत्रफल लगभग ४,८७,००० वर्ग किमी (१,८८,००० वर्ग मील) है और चौड़ाई लगभग ८०० किमी (५०० मील) है। तुलना के लिये यह क़रीब फ़्रान्स देश के बराबर या भारत के उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखण्ड राज्यों के मिलाकर कुल क्ष्रेत्रफल के बराबर है। इसकी कुल मोटाई कई सौ मीटर है लेकिन हिमचट्टानों की ९०% प्रतिशत मोटाई पानी के नीचे होती है, इसलिये सागर के पानी के ऊपर यह हिमचट्टान १५ से ५० मीटर (५० से १६० फ़ुट) ऊची दिखती है। इसका रॉस सागर की तरफ़ का खुला किनारा लगभग ६०० किलोमीटर (३७० मील) लम्बा है।[1]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/4d/Antarctica_ice_shelves.svg/320px-Antarctica_ice_shelves.svg.png)