![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/6/63/Renu_Khator_2010-2.jpg/640px-Renu_Khator_2010-2.jpg&w=640&q=50)
रेणु खाटोर
From Wikipedia, the free encyclopedia
रेणु खाटोर (अंग्रेज़ी: Renu Khator; जन्म: 29 जून, 1955) अमेरिका में डैलस के फेडरल रिजर्व बैंक के निदेशक बोर्ड की प्रमुख है। इसके पूर्व वे अमेरिका के ह्यूस्टन विश्वविद्यालय की प्रमुख तथा यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन सिस्टम्स की कुलाधिपति रह चुकी हैं, जिसके अंतर्गत वे ह्यूस्टन के अधीन चार विश्वविद्यालयों की प्रशासनिक प्रमुख का कार्यभार सँभाल रही थीं। इस विश्वविद्यालय में 56 हजार से ज्यादा छात्र अध्ययन करते हैं। वे किसी भी प्रतिष्ठित अमेरिकी विश्वविद्यालय में इतना बड़ा पद पाने वाली पहली भारतवंशी महिला हैं। इसके पहले उन्हें 2003 में साउथ फ्लोरिडा विश्वविद्यालय का प्रोवोस्ट और सीनियर वाइस प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया था। वे उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद से 1974 में अट्ठारह वर्ष की उम्र में अमेरिका आई थीं। वे यूएच सिस्टम की पहली महिला चांसलर रहीं और पहली ऐसी भारतीय प्रवासी हैं जिन्होंने अमेरिका के इस समग्र शोध विश्वविद्यालय का नेतृत्व किया है।[1]
रेणु खाटोर | |
---|---|
![]() | |
निदेशक बोर्ड की प्रमुख, फेडरल रिजर्व बैंक, डैलस (संयुक्त राज्य अमेरिका) | |
पद बहाल 15 जनवरी, 2008 – अध्यक्ष | |
पूर्वा धिकारी | जय जोग |
जन्म | 29 जून, 1955 फर्रुखाबाद, उत्तर प्रदेश (भारत)ਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
जीवन संगी | सुरेश खाटोर (1974—) |
बच्चे | पूजा खाटोर पारुल खाटोर |
निवास | वरदाम हाउस ह्यूस्टन, टेक्सास (संयुक्त राज्य अमेरिका) |
शैक्षिक सम्बद्धता | कानपुर विश्वविद्यालय पर्ड्यू विश्वविद्यालयਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
धर्म | हिन्दू |
जालस्थल | uh.edu/president |