रामेश्वरम द्वीप

विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

रामेश्वरम द्वीपmap

रामेश्वरम द्वीप (Rameswaram Island) या पाम्बन द्वीप (Pamban Island) भारत के तमिल नाडु राज्य में स्थित एक द्वीप है। यह भारत की मुख्यभूमि से श्रीलंका तक विस्तारित राम सेतु शृंखला का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है, और प्रशासनिक रूप से तमिल नाडु के रामनाथपुरम ज़िले की रामेश्वरम तालुका में आता है। इस द्वीप पर स्थित रामेश्वरम एक प्रमुख हिन्दू तीर्थस्थल है।[1][2][3]

सामान्य तथ्य भूगोल, निर्देशांक ...
रामेश्वरम द्वीप
Pamban Island
பாம்பன் தீவு
पाम्बन द्वीप
Thumb
रामेश्वरम (पाम्बन) द्वीप और बंगाल की खाड़ी का दृश्य
Thumb
1955 में बना द्वीप का मानचित्र
Thumb
रामेश्वरम द्वीपPamban Islandபாம்பன் தீவுपाम्बन द्वीप
रामेश्वरम द्वीप
Pamban Island
பாம்பன் தீவு
पाम्बन द्वीप
तमिल नाडु में स्थान
भूगोल
निर्देशांक9.25°N 79.3°E / 9.25; 79.3
क्षेत्रफल96 km2 (37.1 sq mi)
लम्बाई17.70 km (10.998 mi)
चौड़ाई9.65 km (5.996 mi)
तटरेखा37 km (23 mi)
अधिकतम ऊँचाई10 m (30 ft)
उच्चतम बिन्दुगंधमादन पर्वत
प्रशासन
राज्यतमिल नाडु
ज़िलारामनाथपुरम ज़िला
तालुकारामेश्वरम तालुका
जनसांख्यिकी
जनसंख्या82682 (2011)
बंद करें

गंधमादन पर्वत

रामेश्वरम द्वीप पर रामेश्वरम के समीप कुछ छोटे पहाड़ हैं, जिनमें से सबसे ऊँचा गंधमादन पर्वत कहलाता है। मान्यता है कि इसी के शिखर पर खड़े होकर श्रीराम ने लंका का द्वीप देखा था और भारत से श्रीलंका तक एक पत्थरों का सेतु बनाने का विचार बनाया। यहाँ स्थित एक मंदिर इसी स्मृति पर आधारित है।

वनस्पति

रामेश्वरम द्वीप का अधिकांश भाग श्वेत रेत से ढका हुआ है और उसपर कृषि नहीं करी जा सकती। नारियल और ताड़ द्वीप पर बिखरे हुए हैं और अंजीर व यूकलिप्टस भी मिलते हैं। छोटे झाड़ भी तट के साथ उगे हुए हैं।

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.