![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e1/Chemicals_in_flasks.jpg/640px-Chemicals_in_flasks.jpg&w=640&q=50)
रसायन विज्ञान
रसायनशास्त्र / From Wikipedia, the free encyclopedia
रसायन शास्त्र, रसतन्त्र, रसक्रिया, रसविद्या या रासायनिकी पदार्थ के गुणों और व्यवहार का वैज्ञानिक अध्ययन है। यह प्राकृतिक विज्ञान के तहत एक भौतिक विज्ञान है जो परमाण्वों, अण्वों और आयनों से बने यौगिकों को बनाने वाले तत्वों को शामिल करता है: उनकी संरचना, गुण, व्यवहार और अन्य पदार्थों के साथ प्रतिक्रिया के दौरान होने वाले परिवर्तन।[1] रासायनिकी रासायनिक यौगिकों में रासायनिक बन्धों की प्रकृति को भी सम्बोधित करता है।
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e1/Chemicals_in_flasks.jpg/640px-Chemicals_in_flasks.jpg)
अपने विषय के दायरे में, रासायनिकी भौतिकी और जैविकी के बीच एक मध्यवर्ती स्थान रखता है। इसे कभी-कभी केन्द्रीय विज्ञान कहा जाता है क्योंकि यह मौलिक स्तर पर मूलभूत और अनुप्रयुक्त वैज्ञानिक विषयों दोनों को समझने हेतु एक आधार प्रदान करता है। उदाहरणार्थ, रासायनिकी पादप वृद्धि (वानस्पतिकी), आग्नेय शैलों के निर्माण (भूविज्ञान), वायुमण्डलीय ओज़ोन का निर्माण, पर्यावरण प्रदूषकों का क्षरण (पारिस्थितिकी), चन्द्रमा पर मृदा के गुण (खगोल-रासायनिकी), औषधों के निर्माण (भेषज विज्ञान), और अपराध स्थल पर डीएनए साक्ष्य का एकत्रीकरण (न्यायिकी)।