![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/e/e6/Prime_Minister_of_Pakistan_%25287171004240%2529_%2528cropped%2529.jpg/640px-Prime_Minister_of_Pakistan_%25287171004240%2529_%2528cropped%2529.jpg&w=640&q=50)
यूसुफ़ रज़ा गिलानी
From Wikipedia, the free encyclopedia
यूसुफ रज़ा गिलानी पाकिस्तान के एक राजनितिज्ञ हैं। वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे। पाकिस्तान की राष्ट्रीय विधानसभा में वे पाकिस्तान पिपुल्स पार्टी से संबद्ध सदस्य के रूप में पंजाब (पाकिस्तान) के NA-151 निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। [2] | वे पाकिस्तान के सबसे लंबी अवधि तक पद पर बने रहने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं। पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने २६ अप्रैल २0१२ को उन्हें पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले को फिर से खोलने के लिए स्विस अधिकारियों को पत्र लिखने के आदेश का पालन न करने के कारण अवमानना का दोषी करार दिया। लेकिन वे अपने पद पर बने रहे। १९ जून को सर्वोच्च न्यायालय ने दूसरा आदेश जारी करते हुए उन्हें गत २६ अप्रैल से ही पद पर बने रहने के लिए अयोग्य ठहराया और निर्वाचन आयोग को इस संबंध में अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया।[3]
यूसुफ़ रज़ा गिलानी یوسف رضا گیلانی | |
---|---|
![]() | |
पद बहाल 25 मार्च 2008 – 26 अप्रैल 2012 | |
राष्ट्रपति | परवेज़ मुशर्रफ़ मुहम्मद मियाँ सूमरो आसिफ़ अली ज़रदारी |
पूर्वा धिकारी | मुहम्मद मियाँ सूम्रो |
उत्तरा धिकारी | राजा परवेज़ अशरफ़ |
पद बहाल 17 अक्टूबर 1993 – 16 फ़रवरी 1997 | |
सहायक | सय्यद ज़फ़र अली शाह |
पूर्वा धिकारी | गौहर अयूब ख़ान |
उत्तरा धिकारी | इल्लाही बख़्श सूम्रो |
जन्म | 9 जुलाई 1952 (1952-07-09) (आयु 72) मुलतान, पंजाब, पाकिस्तान |
जन्म का नाम | सय्यद यूसुफ़ रज़ा गिलानी |
राजनीतिक दल | पाकिस्तान पीपल्स पार्टी |
जीवन संगी | फौज़िया गिलानी[1] |
बच्चे | 5 |
शैक्षिक सम्बद्धता | फॉर्मन क्रिश्चियन कॉलेज गवर्नमेंट कॉलेज यूनिवर्सिटी, लाहौर पंजाब यूनिवर्सिटी |