मोस्किडाए
From Wikipedia, the free encyclopedia
मोस्किडाए (Moschidae) सम-ऊँगली खुरदार प्राणियों का एक जीववैज्ञानिक कुल है। यह हिरण-जैसे दिखने वाले प्राणी सींगों की बजाय मूँह में दो चाकूओं की तरह उभरे हुए दाँत रखते हैं। इस कुल के अंतर्गत कई वंश थे जो यूरोप, एशिया और उत्तर अमेरिका में फैले हुए थे, लेकिन अब केवल मोस्कस (Moschus) नामक वंश ही विलुप्ति से बचा है और केवल एशिया में पाया जाता है। इस वंश के सदस्य आम भाषा में कस्तूरी मृग कहलाते हैं।[1][2][3]
सामान्य तथ्य मोस्किडाए Moschidae, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
मोस्किडाए Moschidae | |
---|---|
साइबेरियाई कस्तूरी मृग | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) |
गण: | आर्टियोडैकटिला (Artiodactyla) |
कुल: | मोस्किडाए (Moschidae) ग्रे, 1821 |
वंश | |
कई, जिनमें से केवल मोस्कस अस्तित्व में है |
बंद करें