कस्तूरी मृग
From Wikipedia, the free encyclopedia
कस्तूरी मृग (Musk deer) एशिया (विशेषकर हिमालय) में मिलने वाले सम-ऊँगली खुरदार प्राणियों का एक जीववैज्ञानिक वंश है, जिसमें सात ज्ञात जातियाँ हैं। इस वंश का वैज्ञानिक नाम मोस्कस (Moschus) है, जो मोस्किडाए (Moschidae) नामक जीववैज्ञानिक कुल का एकमात्र वंश है (इस कुल के अन्य वंश सभी विलुप्त हो चुके हैं)। कस्तूरी मृग देखने में हिरण जैसे दिखते हैं और लोक-मान्यता में इन्हें हिरण ही समझा जाता है, लेकिन जीववैज्ञानिक दृष्टि से यह हिरणों के वंश (जो सर्विडाए कहलाता है) का भाग नहीं हैं। कस्तूरी मृगों में असली हिरणों की भांति सींग नहीं होते और इनमें कस्तूरी ग्रंथी होती है, जो हिरणों में नहीं होती। कस्तुरी मृगों में मुँह के दो दाँत भी लम्बे और मुँह से बाहर उभरे हुए होते हैं।[1][2]
सामान्य तथ्य कस्तूरी मृग Musk deer, वैज्ञानिक वर्गीकरण ...
कस्तूरी मृग Musk deer | |
---|---|
साइबेरियाई कस्तूरी मृग | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | जंतु |
संघ: | रज्जुकी (Chordata) |
वर्ग: | स्तनधारी (Mammalia) |
गण: | आर्टियोडैकटिला (Artiodactyla) |
कुल: | मोस्किडाए (Moschidae) ग्रे, 1821 |
वंश: | मोस्कस (Moschus) लिनियस, 1758 |
जातियाँ | |
|
बंद करें