![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/10/India_Bihar_location_map.svg/langhi-640px-India_Bihar_location_map.svg.png&w=640&q=50)
मोतिहारी
From Wikipedia, the free encyclopedia
मोतीहारी बिहार राज्य के पूर्वी चंपारण जिले का मुख्यालय है। बिहार की राजधानी पटना से 170 किमी दूर पूर्वी चम्पारण बिल्कुल नेपाल की सीमा पर बसा है। इसे मोतिहारी के नाम से भी लोग जानते है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी इस जिले को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। किसी समय में चम्पारण, राजा जनक के साम्राज्य का अभिन्न भाग था। स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी ने तो अपने राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत यही से की थी। उनकी याद में यहा गांधीवादी मेमोरियल स्तंभ बनाया गया है जिसे शांतिनिकेतन के प्रसिद्ध कलाकार नंद लाल बोस द्वारा डिजाइन किया गया था। स्तंभ की आधारशिला 10 जून 1972 को तत्कालीन राज्यपाल डी.के. बरूच द्वारा रखी गई थी। यह 48 फीट लंबा पत्थर का स्तंभ है और उसी स्थान पर स्थित है, जहां महात्मा गांधी को अदालत में पेश किया गया था।
मोतिहारी | |
---|---|
शहर | |
![]() केसरिया स्तूप, जिसे विश्व का सबसे बड़ा स्तूप माना जाता है। | |
उपनाम: झील शहर | |
निर्देशांक: 26°39′00″N 84°55′00″E | |
देश | ![]() |
राज्य | बिहार |
ज़िला | पूर्वी चम्पारण |
वार्ड | 40 |
शासन | |
• प्रणाली | महापौर-परिषद |
• सभा | महापौर-परिषद |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 122 किमी2 (47 वर्गमील) |
क्षेत्र दर्जा | 04 |
ऊँचाई | 62 मी (203 फीट) |
जनसंख्या (2011[1]) | |
• कुल | 1,24,000 |
• घनत्व | 1,000 किमी2 (2,600 वर्गमील) |
भाषा | |
• आधिकारिक | हिन्दी[2] |
• अन्य आधिकारिक | उर्दू[2] |
समय मण्डल | आईएसटी (यूटीसी+5:30) |
पिन | 845401,845435,845437 |
टेलीफोन कोड | 06252 |
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोड | IN-BR |
वाहन पंजीकरण | BR-05 |
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र | पूर्वी चम्पारण लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र |
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र | मोतिहारी |
वेबसाइट | eastchamparan |
मोतिहारी की स्थलाकृति अद्भुत दर्शनीय थी। तेजस्वी सुंदरता की मोतीझील झील (शास्त्रीय शब्दों में) शहर को दो हिस्सों में बांटती है।[3] पर्यटन की दृष्टि यहां सीताकुंड, अरेराज, केसरिया, चंडी स्थान,ढा़का जैसे जगह घूमने लायक है।