मुकेश अंबानी
भारतीय उद्योगपति / From Wikipedia, the free encyclopedia
मुकेश धीरूभाई अंबानी (जन्म 19 अप्रैल 1957 को यमन में) एक भारतीय व्यवसायी हैं और इंडिया टाइम्स के अनुसार 31 मार्च 2020 तक उनकी सम्पत्ति लगभग अरब डॉलर हैं। [6] वे रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक और कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक हैं। यह भारत में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी तथा फोर्च्यून ५०० कंपनी है।[7] रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनकी व्यक्तिगत हिस्सेदारी 87.56 % है | मुकेश अंबानी अभी भी मार्च, 2022 तक एशिया के दूसरे सबसे अमीर और दुनिया के 10 वें सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं |[8] उनकी संपत्ति का मूल्य (फोर्ब्स के अनुसार) 907 अरब अमेरिकी डॉलर है, जिससे वे भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं।[6]तथा उनकी कंपनी रिलायंस जियो भारत की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है।
मुकेश अंबानी | |
---|---|
![]() विश्व आर्थिक मंच 2007 के दौरान अंबानी | |
जन्म |
मुकेश धीरुभाई अंबानी 19 अप्रैल 1957 (1957-04-19) (आयु 67) अदेन (अब यमन[1][2] |
आवास | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
राष्ट्रीयता |
![]() |
शिक्षा की जगह |
रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान वन विद्यालय (वलथमस्टोव) स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय (बंद)[3] |
पेशा | रिलायंस के अध्यक्ष |
कुल दौलत |
![]() |
जीवनसाथी | नीता दलाल अंबानी (शा॰ 1985) |
बच्चे |
आकाश अंबानी अनंत अंबानी ईशा अंबानी पीरामल[5] |
माता-पिता |
कोकिलाबेन पटेल अंबानी धीरुभाई अंबानी |
संबंधी |
अनिल अंबानी (भाई) दीप्ति अंबानी सालगांवकर (बहन) नीना अंबानी कोठारी (बहन) |
वेबसाइट मुकेश अंबानी |
वर्तमान में भारी मंदी कारण उनकी संपत्ति कुछ ही समय 109.16 बिलियन USD में रह गयी है [9]
मुकेश और उनके छोटे भाई अनिल रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक स्वर्गीय धीरू भाई अम्बानी के पुत्र हैं। मुकेश इंडियन प्रीमियर लीग की टीम मुंबई इंडियंस के स्वामी भी हैं।