मध्य हिमालय
From Wikipedia, the free encyclopedia
हिमाचल पर्वतमाला (Himachal Range), जिन्हें लघु हिमालय (Lower Himalaya, Lesser Himalaya) या मध्य हिमालय (Middle Himalaya) भी कहा जाता है, हिमालय की मध्यवर्ती क्षेणी है। यह शिवालिक पर्वतमाला से उत्तर में है और उस से ऊँची है, लेकिन हिमाद्रि पर्वतमाला से दक्षिण में है और उस से कम ऊँचाई रखती है। हिमाचल पर्वतमाला के शिखर 3,700 से 4,500 मीटर (12,000 से 14,500 फुट) ऊँचे हैं। यह पर्वत श्रेणी पश्चिम में सिन्धु नदी से लेकर पूर्व में भूटान तक चलती है। इस से आगे पूर्व में हिमाचल और हिमाद्री की शृंखलाएँ आपस में मिल जाती है और इन्हें अलग बताना कठिन है। यहाँ से यह संयुक्त पर्वतमाला पूर्व में ब्रह्मपुत्र नदी तक जाती है। पीर पंजाल हिमाचल पर्वतमाला की सबसे बड़ी शृंखला है।[1][2]
सामान्य तथ्य हिमाचल पर्वतमाला, भूगोल ...
हिमाचल पर्वतमाला | |
---|---|
Lower Himalaya मध्य हिमालय | |
भूगोल | |
देश | भारत, नेपाल, भूटान, पाकिस्तान |
राज्य | अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर |
मातृ श्रेणी | हिमालय |
बंद करें