![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/2/2b/Manu_Bhandari_bharat-s-tiwari-photography-IMG_7163_December_27%252C_2015.jpg/640px-Manu_Bhandari_bharat-s-tiwari-photography-IMG_7163_December_27%252C_2015.jpg&w=640&q=50)
मन्नू भंडारी
भारतीय लेखिका / From Wikipedia, the free encyclopedia
मन्नू भंडारी (३ अप्रैल १९३१ ― १५ नवंबर २०२१)[2] हिन्दी की सुप्रसिद्ध कहानीकार थीं। मध्य प्रदेश में मंदसौर जिले के भानपुरा गाँव में जन्मी मन्नू का बचपन का नाम महेंद्र कुमारी था। लेखन के लिए उन्होंने मन्नू नाम का चुनाव किया। उन्होंने एम ए तक शिक्षा पाई और वर्षों तक दिल्ली के मिरांडा हाउस में अध्यापिका रहीं। धर्मयुग में धारावाहिक रूप से प्रकाशित उपन्यास आपका बंटी से लोकप्रियता प्राप्त करने वाली मन्नू भंडारी विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन में प्रेमचंद सृजनपीठ की अध्यक्षा भी रहीं। लेखन का संस्कार उन्हें विरासत में मिला। उनके पिता सुख सम्पतराय भी जाने माने लेखक थे।
सामान्य तथ्य मन्नू भंडारी, जन्म ...
मन्नू भंडारी | |
---|---|
![]() वर्ष 2015 में मन्नू भंडारी | |
जन्म |
3 अप्रैल 1931 भानपुरा, मध्य प्रदेश |
मौत |
15 नवम्बर 2021(2021-11-15) (उम्र 90)[1] |
जीवनसाथी | राजेन्द्र यादव |
बंद करें