भारतीय नौसेना दिवस
From Wikipedia, the free encyclopedia
भारतीय नौसेना दिवस हर साल 4 दिसंबर को मनाया जाता है। नौसेना दिवस पर हर साल भारत और पाकिस्तान के बीच 1971 के युद्ध को याद किया जाता है और इसे भारतीय नौसेना की अविस्मरणीय जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है।[1] पाकिस्तानी सेना ने 3 दिसंबर को अपने लड़ाकू विमानों के जरिये भारत पर हमला किया था।