बीजिंग
चीन देश की राजधानी / From Wikipedia, the free encyclopedia
बेजिंग या पीकिंग/पेकिंग (北京 पेइचीङ) चीनी जनवादी गणराज्य, की राजधानी है। बीजिंग का अर्थ है "उत्तरी राजधानी", जबकि नान्जिंग का अर्थ है "दक्षिणी राजधानी"।[1] बीजिंग १९४९ में साम्यवादी क्रान्ति के बाद से निरन्तर चीन की राजधानी है और उस समय तक यह विभिन्न कालों में अलग-अलग अवधियों तक चीन की राजधानी रहा है। बीजिंग, देश के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है और चार नगरपालिकाओं में से एक है। इसका अर्थ है कि इन चारों नगरपालिकाओं को प्रान्तों के बराबर दर्जा प्राप्त है और यह उसी प्रकार का स्वशासन चलाते हैं जैसे कि कोई अन्य प्रान्त। १८२८ से पूर्व बीजिंग विश्व का सबसे बड़ा नगर था।
संक्षिप्तीकरण: 京 (पिनयिन: Jīng/जींग) | |
नामोत्पत्ति | बी - उत्तर जिंग - राजधानी उत्तरी राजधानी |
प्रशासन प्रकार | चीन का प्रशासनिक क्षेत्र |
राजधानी | बीजिंग |
महापौर | वांग किशान |
क्षेत्रफल | १६,८०८ किमी² (२९वां) |
जनसंख्या (२००७) - घनत्व |
१,७४,३०,००० (२६वां) १,०२४/किमी² (२रा) |
जीएनपी (२००४) - प्रति व्यक्ति |
४२८ सीएनवाई (१५वां) २८,७०० सीएनवाई (२रा) |
आईएसओ ३१६६-२ | सीएन-११ |
आधिकारिक जालस्थल: पारम्परिक चीनी अंग्रेज़ी | |
जनसंख्या और जीडीपी डाटा के लिए स्रोत: 《中国统计年鉴—2005》/ चीन वार्षिक सांख्यिकी २००५ ISBN 7-5037-4738-2 |
मध्य बीजिंग में जनवरी २००७ में लगभग ७६ लाख लोग रह रहे थे। उपनगरीय क्षेत्रों को मिलाकर यहां की कुल जनसंख्या १ करोड़ ७५ लाख के लगभग है, जिसमें से १ करोड़ २० लाख के लगभग स्थाई निवासियों के रूप में पंजीकृत हैं और शेष ५५ लाख लोग अस्थाई अप्रवासी निवासी हैं। बीजिंग और उपनगरीय क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल बेल्जियम का लगभग आधा है। [2]
बीजिंग, चीन का सांस्कृतिक और राजनैतिक केन्द्र है, जबकि चीन का सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर शंघाई देश का वित्तीय केन्द्र है और जो हांगकांग के साथ इस पदवी के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा में है। अपने पूरे दीर्घकालिक इतिहास के दौरान बीजिंग ने अपनी एक विविध और विशिष्ट विरासत का विकास किया है। एन्साइक्लोपीडिया ब्रिटेनिका, बीजिंग को "विश्व के महानतम" नगरों में से एक मानता है[3]। सबसे प्रसिद्ध है त्यानमन चौक, जहां से "निषिद्ध नगर", "शाही महल" और "निषिद्ध नगर के मन्दिर" का मार्ग जाता है, जो १९८७ से यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। यूनेस्कों सूची में "स्वर्ग का मन्दिर", "ग्रीष्मकालीन महल", "लामा मन्दिर" और "कन्फ़्यूशियस मन्दिर" भी हैं। [[File:BeijingWatchTower.jpg|
१९८९ में बीजिंग में त्यानमन चौक पर छात्र विद्रोह हुआ था जिसे चीन की साम्यवादी सरकार ने क्रूरता से कुचल दिया था। छात्र लोग लोकतन्त्र की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
अगस्त २००८ में यहां २००८ ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया गया था।