हॉन्ग कॉन्ग
चीन का विशेष प्रशासनिक क्षेत्र / From Wikipedia, the free encyclopedia
हॉङ्कॉङ (चीनी: 香港; पिनयिन: Xiānggǎng), आधिकारिक तौर पर हॉङ्कॉङ विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है इसके उत्तर में गुआङ्दोङ और पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में दक्षिण चीन सागर मौजूद है। हॉङ्कॉङ एक वैश्विक महानगर और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय केंद्र होने के साथ-साथ एक उच्च विकसित पूंजीवादी अर्थव्यवस्था है। "एक देश, दो नीति" के अंतर्गत और बुनियादी कानून के अनुसार, इसे सभी क्षेत्रों में "उच्च स्तर की स्वायत्तता" प्राप्त है, केवल विदेशी मामलों और रक्षा को छोड़कर, जो जनवादी गणराज्य चीन सरकार की जिम्मेदारी है। हॉङ्कॉङ की अपनी मुद्रा, कानून प्रणाली, राजनीतिक व्यवस्था, अप्रवास पर नियंत्रण, सड़क के नियम हैं और मुख्य भूमि चीन से अलग यहां की रोजमर्रा के जीवन से जुड़े विभिन्न पहलु हैं।
香港特別行政區 Hong Kong Special Administrative Region country |
||||||
---|---|---|---|---|---|---|
|
||||||
विक्टोरिया पीक से रात का नजारा
|
||||||
राजभाषा(एँ) | कैण्टोनी, अंग्रेजी | |||||
निवासी | हॉङ्ग कॉङ्ग रहवासी, हॉङ्गकॉङ्गर |
|||||
सरकार | असंप्रभु आंशिक अप्रत्यक्ष लोकतंत्र | |||||
- | मुख्य कार्यकारी | डोनाल्ड सांग | ||||
- | मुख्य न्यायाधीश | एन्ड्रू ली | ||||
- | संवैधानिक परिषद के अध्यक्ष | जेस्पर सांग | ||||
विधान मण्डल | संवैधानिक परिषद | |||||
स्थापना | ||||||
- | नानकिंग की संधि | २९ अगस्त १८४२ | ||||
- | जापानी आधिपत्य | २५ दिसंबर १९४१ – १५ अगस्त १९४५ |
||||
- | संप्रभुता का हस्तांतरण | १ जुलाई १९९७ | ||||
क्षेत्रफल | ||||||
- | कुल | १,१०४ km2 (१८३ वां) | ||||
- | जल (%) | ४.६ | ||||
जनसंख्या | ||||||
- | २००७ जनगणना | ६९,६३,१०० (९८ वां) | ||||
- | २००१ जनगणना | ६७,०८,३८९ | ||||
सकल घरेलू उत्पाद (पीपीपी) | २००७ प्राक्कलन | |||||
- | कुल | US$२९२.८ बिलियन (३८ वां) | ||||
- | प्रति व्यक्ति | US$४१,९९४ (१०वां) | ||||
मानव विकास सूचकांक (२०१३) | ०.८९१[1] बहुत उच्च · १५वाँ |
|||||
मुद्रा | हॉङ्ग कॉङ्ग डॉलर (HKD) | |||||
समय मण्डल | एचकेटी (यू॰टी॰सी॰+8) | |||||
दूरभाष कूट | +852 | |||||
इंटरनेट टीएलडी | .hk |
एक व्यापारिक बंदरगाह के रूप में आबाद होने के बाद हॉङ्कॉङ १८४२ में यूनाइटेड किंगडम का विशेष उपनिवेश बन गया। १९८३ में इसे एक ब्रिटिश निर्भर क्षेत्र के रूप में पुनर्वर्गीकृत किया गया। १९९७ में जनवादी गणराज्य चीन को संप्रभुता हस्तांतरित कर दी गई। अपने विशाल क्षितिज और गहरे प्राकृतिक बंदरगाह के लिए प्रख्यात, इसकी पहचान एक ऐसे महानगरीय केन्द्र के रूप में बनी जहां के भोजन, सिनेमा, संगीत और परंपराओं में जहां पूर्व में पश्चिम का मिलन होता है। शहर की आबादी ९५% हान जाति के और अन्य ५% है। ७० लाख लोगों की आबादी और १,०५४ वर्ग किमी (४०७ वर्ग मील) जमीन के साथ हॉङ्कॉङ दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों में से एक है।