फुटबॉल
खेल है जिसमें दो टीमों (आमतौर पर 11 खिलाड़ी) एक गेंद को एक बचाव लक्ष्य में किक करने के लिए प्रतिस्पर् / From Wikipedia, the free encyclopedia
एसोसिएशन फुटबॉल जिसे आमतौर पर सिर्फ फुटबॉल (अंग्रेजी: फुट: पाद या पग, बॉल: गेंद) या सॉकर कहा जाता है, दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है। यह एक सामूहिक खेल है और इसे ग्यारह खिलाड़ियों के दो दलों के बीच खेला जाता हैं। फुटबॉल को सामान्यत: एक आयताकार घास या कृत्रिम घास के मैदान पर खेला जाता है जिसके दोनों छोरों पर एक-एक गोल होता है। खिलाड़ियों द्वारा विरोधी दल के गोल में चालाकी से गेंद को डालना ही इस खेल का उद्देश्य है। खेल में गोलरक्षक ही एक मात्र ऐसा खिलाड़ी होता है जिसे गेंद को रोकने के लिए अपना हाथ इस्तेमाल करने की अनुमति होती है। दल के बाकी खिलाड़ी आमतौर पर गेंद को मारने (किक या पदाघात) के लिये अपने पैर का इस्तेमाल करते हैं तथा कभी कभी हवा में गेंद को रोकने के लिए वे अपने धड़ या फिर सिर का इस्तेमाल करते हैं। जो दल खेल के अंत या समय समाप्ति तक ज्यादा गोल करता है, विजयी रहता है। खेल के अंत यानि समय समाप्ति तक यदि स्कोर बराबर रहे तो उस मुकाबले को बराबर या ड्रा घोषित करना, या खेल को अतिरिक्त समय में ले जाना और/या पेनाल्टी शूट आउट के द्वारा हार जीत का फैसला करना सब प्रतियोगिता के स्वरुप पर निर्भर करता है।
इस लेख में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। स्रोत खोजें: "फुटबॉल" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
एक खिलाड़ी (सं. 10) गोलरक्षक को छका कर गोल करने के प्रयास में | |
सर्वोच्च नियंत्रण निकाय | फीफा |
---|---|
उपनाम | फुटबॉल, पादकन्दुक, सॉकर |
सबसे पहले खेला गया | इंग्लैंड में 19वीं सदी के मध्य में |
क्लब | Real Madrid ,FC Barcelona,Manchester United,Bayern Munich,Manchester City,Chelsea, |
विशेषताएँ | |
अनुबंध | हाँ |
दल के सदस्य | 11 प्रति दल |
मिश्रित लिंग | हाँ, अलग प्रतियोगिताएं |
वर्गीकरण | सामूहिक खेल, गेंद का खेल |
उपकरण | फुटबॉल |
स्थल | फुटबॉल ground |
ओलंपिक | 1900 |
इंग्लैंड को आधुनिक फुटबॉल का जनक कहा जाता है। यह खेल नौवीं शताब्दी तक यूरोप के कई देशों में खेला जाता था, उस समय इंग्लैंड में लोगों के झुंड फुटबॉल खेलते थे, जहां इसे मॉब फुटबॉल के रूप में जाना जाता था।[1] आधुनिक फुटबॉल को इंग्लैंड में द फुटबॉल एसोसिएशन (फुटबॉल संघ) के गठन के साथ कूटबद्ध किया गया और जिसके 1863 में बने लॉज़ ऑफ द गेम (खेल के कानून) के आधार पर ही आज फुटबॉल खेली जाती है। अंतरराष्ट्रीय आधार पर फुटबॉल का नियंत्रण Fédération Internationale de Football Association (फेडरेशन इंटरनेशनेल डी फुटबॉल एसोसिएशन) या एसोसिएशन फुटबॉल का अंतरराष्ट्रीय महासंघ जिसे संक्षेप में FIFA या फीफा कहा जाता है। फुटबॉल की सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय और लोकप्रिय प्रतियोगिता फीफा विश्व कप है, जिसका आयोजन हर चौथे वर्ष किया जाता है। इस प्रतियोगिता को व्यापक रूप से पूरे विश्व में देखा जाता है और इसके दर्शक ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक खेलों को मिले दर्शकों से लगभग दुगने होते हैं।