![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/f/f1/Pornhub-logo.svg/langhi-640px-Pornhub-logo.svg.png&w=640&q=50)
पॉर्नहब
From Wikipedia, the free encyclopedia
पॉर्नहब (अंग्रेज़ी: Pornhub) एक कैनेडियन इंटरनेट रतिचित्रण वेबसाइट है। यह MindGeek द्वारा संचालित कई रतिचित्रक साइटों में से एक है।[4][5] जून 2016 के अनुसार पॉर्नहब दुनिया का दसवाँ सबसे प्रसिद्ध वेबसाइट है, और XVideos और XNXX के बाद तीसरा सबसे प्रसिद्ध वयस्क वेबसाइट है।
![]() | |
कंपनी का प्रकार | निजी |
---|---|
प्रकार | रतिचित्रक वीडियो |
उपलब्ध भाषा | अंग्रेज़ी, जर्मन, फ्रेंच, स्पेनी, इतालवी, पुर्तगाली, पोलिश, रूसी, जापानी, डच, चेक, सरलीकृत चीनी |
मुख्यालय | लिमासोल, साइप्रस |
मूल देश | कनाडा |
सेवा क्षेत्र | वैश्विक[1] |
मालिक | MindGeek |
मुख्य व्यक्ति | |
उद्योग | यौन-क्रिया |
सेवा | रतिचित्रण |
विज्ञापन | हाँ |
पंजीकरण | वैकल्पिक |
शुरू | 25 मई 2007; 17 वर्ष पूर्व (2007-05-25) |
वर्तमान स्थिति | ऑनलाइन |
में लिखा गया | PHP[3] |
पॉर्नहब की शुरुआत मॉन्ट्रियल, कनाडा में सन् 2007 में हुई थी।[6] पॉर्नहब के पास लिमासोल, साइप्रस में दफ़्तर सर्वर मौजूद हैं। मार्च 2010 में इस कंपनी को MindGeek नामक कंपनी ने खरीद लिया था (जिसे तब Manwin के नाम से जाना जाता था)। MindGeek के पास कई और दूसरे रतिचित्रक साइट हैं। यह साइट अंतर्राष्ट्रीय रूप से उपलब्ध है मगर इसे भारत, चीन जनवादी गणराज्य, फिलीपींस, पाकिस्तान और श्री लंका जैसे कई देशों ने अवरोधित कर दिया है। यहाँ आभासी वास्तविकता रतिचित्रण भी उपलब्ध है, और वार्षिक रूप से यह पॉर्नहब पुरस्कार कार्यक्रम आयोजित करता है।
ऐसी घटाएँ भी सामने आई हैं जहाँ पॉर्नहब ने बिना सहमति के रतिचित्रण को होस्ट किया है।[7] इन घटनाओं के प्रति धीमे या असंपूर्ण प्रतिक्रिया की वजह से कंपनी को आलोचना में लाया गया है। 2019 में एक मुकदमा और यौन तस्करी की शिकायतों के बाद Girls Do Porn नामक साइट को बंद कर दिया गया था।[7][8] दिसंबर 2020 में 'न्यू यॉर्क टाइम्स' द्वारा इस विषय पर एक लेख के प्रकाशन के बाद वीज़ा इंक. और मास्टरकार्ड ने पॉर्नहब को अपनी सेवा प्रदान करनी बंद कर दी। 14 दिसंबर 2020 को पॉर्नहब ने अपंजीकृत लोगों द्वारा अपलोड किए गए वीडियो हटा दिए।[9]