![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/42/Panjshir_River_Valley_in_May_2011.jpg/640px-Panjshir_River_Valley_in_May_2011.jpg&w=640&q=50)
पंजशीर वादी
From Wikipedia, the free encyclopedia
पंजशीर वादी (दरी फ़ारसी: درهٔ پنجشير, दरा-ए-पंजशीर) उत्तर-मध्य अफ़ग़ानिस्तान में स्थित एक घाटी है। यह राष्ट्रीय राजधानी काबुल से १५० किमी उत्तर में हिन्दु कुश पर्वतों के पास स्थित है।[1] यह वादी पंजशीर प्रान्त में आती है और इसमें से प्रसिद्ध पंजशीर नदी गुज़रती है। यहाँ लगभग १,४०,००० लोग बसे हुए हैं जिनमें अफ़ग़ानिस्तान का सबसे बड़ा ताजिक लोगों का समुदाय भी शामिल है।[2]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/42/Panjshir_River_Valley_in_May_2011.jpg/640px-Panjshir_River_Valley_in_May_2011.jpg)