![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/4c/Nilofar_Ibrahimi_in_March_2011.jpg/640px-Nilofar_Ibrahimi_in_March_2011.jpg&w=640&q=50)
ताजिक लोग
From Wikipedia, the free encyclopedia
ताजिक (ताजिक: Тоҷик, फ़ारसी: تاجيک, तॉजिक) मध्य एशिया (विशेषकर ताजिकिस्तान, अफ़्ग़ानिस्तान, उज़बेकिस्तान और पश्चिमी चीन) में रहने वाले फ़ारसी-भाषियों के समुदायों को कहा जाता है। बहुत से अफ़्ग़ानिस्तान से आये ताजिक शरणार्थी ईरान और पाकिस्तान में भी रहते हैं। अपनी संस्कृति और भाषा के मामले में ताजिक लोगों का ईरान के लोगों से गहरा सम्बन्ध रहा है।[1] चीन के ताजिक लोग अन्य ताजिक लोगों से ज़रा भिन्न होते हैं क्योंकि वे पूर्वी ईरानी भाषाएँ बोलते हैं जबकि अन्य ताजिक फ़ारसी बोलते हैं।[2]
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/4/4c/Nilofar_Ibrahimi_in_March_2011.jpg/640px-Nilofar_Ibrahimi_in_March_2011.jpg)
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/c/c5/Celebrating_Eid_in_Tajikistan_10-13-2007.jpg/640px-Celebrating_Eid_in_Tajikistan_10-13-2007.jpg)