नेल्सन स्मारक, एडिनबर्ग
From Wikipedia, the free encyclopedia
नेल्सन स्मारक या नेल्सन्स् माॅन्युमेन्ट(अंग्रेज़ी: Nelson's Monument) एडिनबर्ग के नज़दीक काॅल्टन पहाड़ी पर स्थित एक टावर है जिसे एक ब्रिटिश नौसेना अधिकारी वाइस ऐडमिरल होराशियो नेल्सन की यादगार के तौर पर वर्ष १८०७ से १८१५ के बीच, नेल्सन की ट्रफ़ालगर की लड़ाई में स्पेनियाई और फ़्रान्सिसी सेनाओं पर वजय प्रापती की खुशी के स्मरण में, बनाया गया था। इसी लड़ाई में नेल्सन की मृत्यू भी हो गई थी। यह टावर काॅल्टन पहाड़ के सबसे ऊंचे स्थान पर स्थित है और इसे लीथ बंदर्गाह के किसी भी कोने से साफ़-साफ़ देखा जा सकता है। इसके पास में ही स्काॅटलैन्ड का अधनिर्मित राष्ट्रीय स्मारक भी स्थित है। इस पर एक टाइम बाॅल(कालगेंद) है, जो आज भी हर रोज़ ठीक १ बजे अपने मानक स्थान से गिरता है। हर ट्रफ़ालगर डेऽ(ट्रफ़ालगर दिवस) पर शाही नौसेना के सफेद पर्चम को इस पर से फ़हराया जाता है, जिसपर नेल्सन के प्रसिद्ध संदेश "इंगलेन्ड एक्सपेक्ट्स् दैट एव़्री मैन व़िल डू हिज़ ड्यूटी"("इंगलैंड उम्मीद करती है की हर व्यक्ती अपने करतव्य का पालन करेगा") अंकित होता है। २००९ में अंतिम बार इसकी मरम्मत की गई थी।[1][2]
नेल्सन स्मारक | |
---|---|
Nelson Monument नेल्सन माॅन्युमेन्ट | |
काॅल्टन पहाड़ी के नीचे से नेल्सन्स् माॅन्युमेन्ट का दृश्य | |
सामान्य विवरण | |
अवस्था | पूर्ण(आखरी मरम्मत-२००९) |
प्रकार | जनसाधारण स्मारक(स्मृती स्मारक) |
स्थान | काॅल्टन पहाड़ी, एडिनबर्ग, स्काॅटलैंड, यूनाइटेड किंगडम |
उच्चता | 171 मीटर (561 फीट) |
निर्माणकार्य शुरू | १८०७ |
निर्माण सम्पन्न | १८१५ |
ऊँचाई | |
छत | 32 मीटर (105 फीट) |
योजना एवं निर्माण | |
वास्तुकार | राॅबर्ट बॅऱ्न |