कैल्टन पहाड़ी
सेंट्रल एडिनबर्ग में पहाड़ी (स्कॉटलैंड) / From Wikipedia, the free encyclopedia
कैल्टन पहाड़ी या काॅल्टन पहाड़ी(स्कॉट्स: Calton hill; क़ैल्टन हिल्ल्) स्काॅटलैंड के एडिनबर्ग शहर के केन्द्र में स्थित एक पहाड़ी है। यह एडिनबर्ग के प्रिन्सेस् स्ट्रीट के पूर्वी छोर के आगे स्थित है और एडिनबर्ग के युनेस्को विश्व धरोहरों स्थलों की सूची में शामिल है। यहां से शहर का बेहद खूबसूरत नज़ारा देखा जा सकता है, और अकसर इसी पहाड़ी पर से ली गई एडिनबर्ग के नज़ारों की तस्वीरों को पोस्टकार्डों और चत्रों के लिये उपयोग किया जाता है। यह पहाड़ी स्काॅटिश सरकार का मुख्यालय है, जोकि इस पहाड़ी की दक्षिणी ढलानों पर स्थित सेन्ट ऐन्ड्र्यूज़ हाउस में आधारित है, एवं अन्य महत्वपूर्ण भवन, जैसे: स्काॅटिश संसद भवन और हाॅलीरूड पैलेस("स्काॅटलैंड के शासक" का आधिकारिक शाही निवास है), सब इसी पहाड़ी की तराईयों पर स्थित हैं। इस संदर्भ में इस पहाड़ी को स्काॅलैंड में, नई दिल्ली की रायसीना पहाड़ी के समभागी के रूप में देखा जा सकता है। इन महत्वपूर्ण सरकारी भवनों के अलावा इस पहाड़ी पर और भी कई प्रतिश्ठित इमारतें; जैसे की: नेल्सन स्मारक, डुगल स्टीवर्ट स्मारक, स्काॅटलैंड का राष्ट्रीय स्मारक, राॅबर्ट बर्नस् स्मारक, पुरानी राॅयल हाई स्कूल(शाही उच्चविद्यालय), पोलिटिकल मार्टर्सेज़ भाॅन्युमेन्ट(राजनैतिक शहीदों का स्मारक) और सिटी ऑब्ज़र्वेटरी(नगर वेधशाला), यहां स्थित हैं। इनके अलावा पुरानी और नई काॅल्टन क़ब्रगाह भी इसी के पास स्थित हैं, जहांपर एडिनबर्ग एवं स्काॅटलैंड की इतिहास के कई महत्वपूर्ण एवं मान्य हस्तिसों के क़ब्र हैं।