देवभूमि द्वारका जिला
गुजरात का जिला / From Wikipedia, the free encyclopedia
देवभूमि द्वारका जिला (गुजराती: દેવભૂમિ દ્વારકા જિલ્લો) भारत देश में गुजरात प्रान्त के सौराष्ट्र विस्तार में स्थित राज्य के ३३ जिलों में से एक जिला है।[1] जिले का नाम कृष्ण की कर्मभूमि द्वारका से पड़ा है। जिले का मुख्यालय खम्भालिया है। १५ अगस्त २०१३ को गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जामनगर जिला का विभाजन करके देवभूमि द्वारका को नया जिला बनाने की घोषणा की थी। [2] द्वारका जिला कच्छ की खाड़ी और अरबी समुद्र के तट पर बसा है। द्वारका हिन्दू धर्म के प्राचीन तीर्थस्थलों में से एक है। यहाँ से हिन्दू धर्म में पवित्र माने जाने वाली गोमती नदी पसार होती है। द्वारकाधीश का जगत मन्दिर प्रमुख दर्शनीय स्थल है।
सामान्य तथ्य देवभूमि द्वारका जिला દેવભૂમિ દ્વારકા જિલ્લોDevbhumi Dwarka district, देश ...
देवभूमि द्वारका जिला દેવભૂમિ દ્વારકા જિલ્લો Devbhumi Dwarka district | |
---|---|
गुजरात का जिला | |
गुजरात में स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | गुजरात |
क्षेत्रफल | |
• कुल | 4051 किमी2 (1,564 वर्गमील) |
जनसंख्या (२०११) | |
• कुल | 7,42,484 |
• घनत्व | 180 किमी2 (470 वर्गमील) |
भाषाएँ | |
• अधिकारिक | गुजराती, हिन्दी |
समय मण्डल | IST (यूटीसी+5:30) |
वेबसाइट | अधिकारिक जालस्थल |
बंद करें