द्वारका
From Wikipedia, the free encyclopedia
द्वारका (Dwarka) भारत के गुजरात राज्य के देवभूमि द्वारका ज़िले में स्थित एक प्राचीन नगर और नगरपालिका है। द्वारका गोमती नदी और अरब सागर के किनारे ओखामंडल प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर बसा हुआ है। यह हिन्दुओं के चारधाम में से एक है और सप्तपुरी (सबसे पवित्र प्राचीन नगर) में से भी एक है। यह श्रीकृष्ण के प्राचीन राज्य द्वारका का स्थल है और गुजरात की सर्वप्रथम राजधानी माना जाता है।[1][2][3]
सामान्य तथ्य द्वारका Dwarkaદ્વારકા, देश ...
द्वारका Dwarka દ્વારકા | |
---|---|
शहर | |
ऊपर से नीचे: द्वारका और द्वारकाधीश मंदिर का प्रवेश द्वार द्वारकाधीश मंदिर | |
निर्देशांक: 22°14′47″N 68°58′00″E | |
देश | भारत |
राज्य | गुजरात |
क्षेत्र | सौराष्ट्र |
संस्थापक | कृष्ण |
शासन | |
• प्रणाली | नगर पालिका |
• सभा | द्वारका नगर पालिका |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 38,873 |
भाषाएँ | |
• प्रचलित | गुजराती |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (यूटीसी+5:30) |
बंद करें