दिव्या भारती (25 फ़रवरी 1974–5 अप्रैल 1993) हिन्दी फिल्मों की एक अभिनेत्री थीं, जिनकी अभिनय विविधता से उन्हें "अपनी पीढ़ी के सबसे चित्ताकर्षक युवा अभिनेत्री " होने का गौरव मिला। 90 के दशक से अपनी करियर की शुरुवात करने वाली दिव्या ने कई प्रकार के व्यावसायिक रूप से सफल गति चित्रों में अभिनय किया है।[1] हिंदी फिल्मों के अलावा दक्षिण भारतीय सिनेमा में भी दर्शकों से उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अधिक तत्परता से भारती ने अपनी करियर की शुरुआत तमिल एवं तेलुगु फिल्मों से ही की थी। अभिनय के अतिरिक्त भारती में एक प्रभावशाली व्यक्तित्व की छवि नज़र आती थी।

सामान्य तथ्य दिव्या भारती, जन्म ...
दिव्या भारती
Thumb
जन्म 25 फ़रवरी 1974
मुंबई, भारत
मौत 5 अप्रैल 1993(1993-04-05) (उम्र 19 वर्ष)
मुंबई, महाराष्ट्र, भारत
आवास मुंबई, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेत्री
बंद करें

भारती ने अपने अभिनय की शुरुवात तेलुगु फिल्म बोब्बिली राजा से सन् 1990 में की। शुरुआती समय में भारती को कम महत्व संबंधित भूमिकाएँ दी जाती थीं। फ़िल्मी सफर में उन्हें सफलता हिंदी फिल्म विश्वात्मा से मिली। इसी फिल्म के "सात समुन्दर पार गाने" से उन्हें एक अलग पहचान मिली। सन् 1992 तक भारती स्वयं को बॉलीवुड में एक सफल नायकत्व के रूप में स्थापित कर लिया था। अन्य फिल्में सरूप शोला और शबनम, एक नाटकीय फिल्म जिसमें भारती को निडर रास के भूमिका को दर्शाया। 1992 में बनी प्रेम प्रसंगयुक्त फिल्म दीवाना में भारती के निष्पादन ने उन्हें फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेत्री के पुरस्कार से नवाजा गया।[2] 1992-1993 के मध्य तक भारती ने मात्र 19 वर्ष की आयु में चौदह सात हिंदी और सात दक्षिण भारतीय फिल्में की।[3] अपने कम समय के करियर के दौरान मुख्यधारा के सिनेमा के अलावा भारती ने एक शक्तिशाली अभिनय की उत्पत्ति की। उनकी अंतिम पूरी की हुई फिल्में रंग, सह अभिनीत कमल सदानाह और शतरंज, सह अभिनीत जैकी श्रॉफ थी, जिन्हें भारती के 5 अप्रैल 1993 में रहस्यमय[4] मरण के बाद जारी किया गया।

यद्यपि भारती को अपने सम्पूर्ण करियर में कई अवनतियों का सामना करना पड़ा, उन्होंने खुद को ढूंढा और स्वयं को बॉलीवुड में एक सफल मुकाम बनाने में कामयाब भी रहीं। 1993 में हुई उनकी रहस्मयी मृत्यु से उनका करियर भी समाप्त हो गया।

परिवार और प्रारंभिक जीवन

भारती का शैशवकाल मुंबई शहर में बीता। वह अपने पिता ओमप्रकाश भारती, जो एक बीमा अधिकारी थे, की सबसे बड़ी संतान थीं।[5] उनकी माँ का नाम मीता भारती था। मीता ओमप्रकाश भारती की दूसरी पत्नी थीं। दिव्या की शुरुवाती शिक्षा मानेकजी कॉपर हाई स्कूल में हुई।[उद्धरण चाहिए] दिव्या शुरू से ही पढ़ाई में एक माध्यम स्तर की विद्यार्थी थीं।[6]

प्रमुख फिल्में

अधिक जानकारी वर्ष, फ़िल्म ...
वर्षफ़िल्मचरित्रटिप्पणी
1993अंधा इंसाफ़
1993थोली मुद्धूतेलुगु फ़िल्म
1993शतरंज
1993क्षत्रिय
1993रंग
1992धर्म क्षेत्रमतेलुगु फ़िल्म
1992शोला और शबनम
1992दीवाना
1992दिल आशना है
1992विश्वात्मा
1992दुश्मन ज़माना
1992दिल ही तो है
1992बलवान
1992गीत
1992जान से प्यारा
1992दिल का क्या कसूर
1991राउडि अल्लुडुतेलुगु फ़िल्म
1990बोब्बिली राजाअभिनेत्रीतेलुगु फ़िल्म
बंद करें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.