Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
द रुइन्स ऑफ़ होलीरूड चैपल (अंग्रेज़ी: The Ruins of Holyrood Chapel; हिन्दी: होलीरूड पूजास्थल के खंडहर) फ़्रांसीसी चित्रकार लुई डेगुए द्वारा 1824 में निर्मित होलीरूड ऐबी की तैल चित्रकारी है। इस चित्रकारी का आकार 211 × 256.3 वर्ग सेमी (83.1 × 100.9 वर्ग इंच) है और लिवरपूल, इंग्लैंड में वॉकर आर्ट गैलरी में प्रदर्शित की गई है।[1] इस संग्राहलय ने इसे 1864 में प्राप्त किया।[2][3]
यह लेख एकाकी है, क्योंकि इससे बहुत कम अथवा शून्य लेख जुड़ते हैं। कृपया सम्बन्धित लेखों में इस लेख की कड़ियाँ जोड़ें। (जनवरी 2017) |
होलीरूड ऐबी, होलिरूड महल के निकट स्थित है जिसका निर्माण जेम्स चतुर्थ ने 1501 में करवाया था,[2] जो एडिनबरा, स्कॉटलैण्ड में स्थित है, जो ब्रिटेन की राजशाही का आधिकारिक निवास स्थान बन गया था।[4]
नाटकों के लिए मंच डिजाइनर का कार्य करने वाले डेगुए प्रकाश एवं छाया की विषमता तथा त्रिविम प्रदर्श से आकृष्ठ थे। हालाँकि यह ज्ञात नहीं है कि डेगुए व्यक्तिगत रूप से ऐबी में गये थे लेकिन 1824 के आसपास पेरिस में उन्होंने कई अन्य त्रिविम प्रदर्शों सहित होलीरूड ऐबी के त्रिविम प्रदर्श का निर्माण एवं प्रदर्शन किया था।[2] यह त्रिविम प्रदर्श माप में 70 फीट (21 मी॰) चौड़ा था।
डेगुए को वास्तविक-जीवन के खण्डहरों ने प्रभावित किया और उन्होंने होलीरूड एबी के खण्डहरों को प्रेरणास्रोत मानते हुए समान शीर्षक के साथ दो चित्रकारियाँ (पेंटिंग्स) की। डेगुए ऐबी खण्डहर के आन्तरिक में प्रकाश कैसे टकराता है, उसका अध्ययन करके, उसके त्रिविम प्रदर्श की नकल करने में सक्षम थे।[2]
इस चित्रकारी में एक चाँदनी रात को होलीरूड ऐबी के खंडहर को दिखाया गया है,[5] जो उस समय ऐबी के पर्यटकों के लिए लोकप्रिय आकर्षण (वास्तविक जीवन में) का केन्द्र था। खंडहर का दृष्टिकोण और पैमाना दीवारों को कैनवास पर उतारते समय थोड़ा परिवर्तित हो गया।[2]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.