Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
तोखन साहू (जन्म: 15 नवम्बर 1969) एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं एवं बिलासपुर लोकसभा से सांसद हैं।[1] साहू वर्तमान में नरेन्द्र मोदी मंत्रिमण्डल में आवास एवं शहरी मामलों के राज्य मंत्री हैं।[2] इससे पहले वह 2013 से 2018 तक लोरमी से विधायक रह चुके हैं।
तोखन साहू | |
---|---|
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 11 जून 2024 | |
प्रधानमंत्री | नरेन्द्र मोदी |
मंत्री | मनोहर लाल खट्टर |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 4 जून 2024 | |
पूर्वा धिकारी | अरूण साव |
चुनाव-क्षेत्र | बिलासपुर लोकसभा |
पद बहाल 8 दिसम्बर 2013 – 11 दिसम्बर 2018 | |
पूर्वा धिकारी | धर्मजीत सिंह |
उत्तरा धिकारी | धर्मजीत सिंह |
चुनाव-क्षेत्र | लोरमी विधानसभा |
जन्म | 15 अक्टूबर 1969 डिंडौरी, मुंगेली, छत्तीसगढ़, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
राजनीतिक दल | भारतीय जनता पार्टी |
जीवन संगी | श्रीमती लीलावती साहू |
बच्चे | 2 |
व्यवसाय | राजनीतिज्ञ, कृषक |
धर्म | हिन्दू |
तोखन साहू का जन्म ग्राम डिंडौरी, जिला मुंगेली में 15 अक्टूबर 1969 को हुआ है। उन्होंने एम. कॉम तक की शिक्षा ग्रहण की है। उनका विवाह लीलावती साहू से हुआ है। उनके एक पुत्र व एक पुत्री है।
साहू ने अपना राजनैतिक जीवन 1994 से शुरू किया। वे 1994 में लोरमी ब्लॉक के सुरजपुरा गांव के निर्विरोध पंच बने। 30 जनवरी 2005 को जनपद सदस्य ब्लॉक लोरमी क्षेत्र क्रमांक–18 फुलवारी कला से निर्वाचित हुए। 2013 में भाजपा ने उन्हें लोरमी विधानसभा से टिकट देकर प्रत्याशी बनाया। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी और सिटिंग विधायक धर्मजीत सिंह को चुनाव हराया। उन्हें 52302 वोट मिले। धर्मजीत सिंह को 46061 वोट मिले थे। 2015 में कृषि,मछलीपालन, पशुपालन, जलसंसाधन विभाग के संसदीय सचिव बने। 2014 में छत्तीसगढ़ वन्य जीव बोर्ड के सदस्य बने। 2015 में खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के सदस्य बने। 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने दुबारा लोरमी विधानसभा से चुनाव मैदान में उतारा पर जनता कांग्रेस के प्रत्याशी धर्मजीत सिंह से हार का सामना करना पड़ा।
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.