![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/7/76/Tirhut_division.svg/langhi-640px-Tirhut_division.svg.png&w=640&q=50)
तिरहुत प्रमंडल
From Wikipedia, the free encyclopedia
बिहार में गंगा के उत्तरी भाग को तिरहुत क्षेत्र कहा जाता था। इसे तुर्क-अफगान काल में स्वतंत्र प्रशासनिक इकाई बनाया। [1] यहाँ के स्थानीय सुल्तान शम्सुद्दीन इलीयास ने तिरहुत सल्तनत की स्थापना की थी। किसी समय में यह क्षेत्र बंगाल राज्य के अंतर्गत था। सन् १८७५ में यह बंगाल से अलग होकर मुजफ्फरपुर और दरभंगा नामक दो जिलों में बँट गया। ये दोनों जिले अब बिहार राज्य के अन्तर्गत है। वैसे अब तिरहुत नाम का कोई स्थान नहीं है, लेकिन मुजफ्फरपुर और दरभंगा जिलों को ही कभी कभी तिरहुत नाम से व्यक्त किया जाता है।
सामान्य तथ्य तिरहुत प्रमंडल 𑂞𑂲𑂩𑂯𑂳𑂞, Country ...
तिरहुत प्रमंडल 𑂞𑂲𑂩𑂯𑂳𑂞 | |
---|---|
Division | |
![]() Location of Tirhut division in Bihar | |
निर्देशांक: 26.07°N 85.45°E / 26.07; 85.45 | |
Country | ![]() |
State | बिहार |
Established | 1908 |
मुख्यालय | मुज़फ्फरपुर |
Districts | वैशाली शिवहर सीतामढी मुजफ्फरपुर पूर्वी चम्पारन पश्चिमी चम्पारन |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 21,356,045 |
वेबसाइट | Official website[मृत कड़ियाँ] |
बंद करें
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/8/87/Trihut_region.jpg/640px-Trihut_region.jpg)
ब्रिटिस भारत में सन १९०८ में जारी एक आदेश के तहत तिरहुत को पटना से अलग कर प्रमंडल बनाया गया।
तिरहुत बिहार राज्य के ९ प्रमंडलों में सवसे बड़ा है। इसके अन्तर्गत ६ जिले आते हैं:
- (१) मुजफ्फरपुर जिला
- (२) पूर्वी चंपारण जिला
- (३) पश्चिम चंपारण जिला
- (४) सीतामढी जिला
- (५) वैशाली जिला
- (६) शिवहर जिला