तिनसुकिया
From Wikipedia, the free encyclopedia
तिनसुकिया (Tinsukia) भारत के असम राज्य के तिनसुकिया ज़िले में स्थित एक शहर है।[1][2] यह ज़िले का प्रशासनिक मुख्यालय तथा नगर निगम बोर्ड है। यह असम राज्य का एक प्रमुख क्षेत्रीय व्यापारिक केंद्र भी है। यह असम कि राजधानी गुवाहाटी से 486 किलोमीटर की दूरी पर उत्तर-पूर्व में और अरुणाचल प्रदेश की सीमा से 84 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। असम के व्यापारिक राजधानी के रूप में प्रसिद्ध इस नगर में असमिया और अन्य भाषाई विशेषकर हिंदीभाषी, बंगाली, नेपाली और सिख लोग रहते हैं। कई नए मॉल और भवनों के निर्माण के साथ शहर एक आधुनिक शहर का रूप लेता जा रहा है। तिनसुकिया एक औद्योगिक और वाणिज्यिक केंद्र है जहाँ कृषि उत्पादों जैसे चाय, संतरे, अदरक और धान के भारी पैदावार के साथ साथ अनेक उद्यम भी प्रतिष्ठित हैं। तिनसुकिया में असम का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन है और यह जिले को देश के कई महत्वपूर्ण स्थलों से जोड़ता है।[3]
तिनसुकिया Tinsukia তিনিচুকীয়া तालाबों का शहर | |
---|---|
तिनकोनिया पुखुरी का एक दृश्य | |
निर्देशांक: 27.500°N 95.367°E / 27.500; 95.367 | |
देश | भारत |
प्रान्त | असम |
ज़िला | तिनसुकिया ज़िला |
ऊँचाई | 116 मी (381 फीट) |
जनसंख्या (2011) | |
• कुल | 1,26,389 |
भाषा | |
• प्रचलित | असमिया |
समय मण्डल | भामस (यूटीसी+5:30) |
पिनकोड | 7861XX |
दूरभाष कोड | +91-374 |
वाहन पंजीकरण | AS-23 |
वेबसाइट | www |