![cover image](https://wikiwandv2-19431.kxcdn.com/_next/image?url=https://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/d/d5/Eibe_yew.jpg/640px-Eibe_yew.jpg&w=640&q=50)
तालिसपत्र
From Wikipedia, the free encyclopedia
तालिसपत्र, बिरमी या ज़रनब (अंग्रेज़ी: yew, यू) कोणधारी वृक्षों का एक जीववैज्ञानिक कुल है जो पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध (हॅमिस्फ़ीयर) के पहाड़ी क्षेत्रों में मिलता है। इसकी बहुत सी (३० से ज़्यादा) जातियाँ हैं जिनमें से कुछ छोटे पेड़ हैं और कुछ झाड़ियाँ हैं। इनकी बहुत सी टहनियाँ होती हैं जिनपर सदाबहार पत्ते लगे होते हैं। भारतीय उपमहाद्वीप में यह वृक्ष हिमालय क्षेत्र में मिलते हैं।
तालिसपत्र Yew | |
---|---|
![]() | |
तालिसपत्र के बीजों के इर्द-गिर्द एक लाल बीजचोल होता है - इस चित्र में कुछ छोटे बीज ऐसे भी दिख रहें हैं जिनपर यह बीजचोल नहीं बना है | |
वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
जगत: | पादप |
विभाग: | कोणधारी (Pinophyta) |
वर्ग: | पिनोप्सिडा (Pinopsida) |
गण: | पायनालेज़ (Pinales) |
कुल: | टैक्सेसिए (Taxaceae) ऍस ऍफ़ ग्रे |
वंश | |
|
![Thumb image](http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/thumb/1/13/Yews_-_geograph.org.uk_-_155594.jpg/320px-Yews_-_geograph.org.uk_-_155594.jpg)
इन पेड़ों पर लगे नर कोण बहुत छोटे होते हैं (२ से ५ मिलीमीटर)। मादा कोण भी छोटे होते हैं और उनमें सिर्फ़ एक बीज बनता है। जैसे-जैसे बीज पनपता है उसके बाहर एक छोटे फल जैसा लाल-सुर्ख़ चोला (बीजचोल या ऐरिल) बनता है। यह रसदार और मीठा होता है जिस वजह से चिड़ियाँ इसे बीज समेत खा लेती हैं और फिर दूर-दराज़ के इलाक़ों में बीज गिरा देती हैं। मनुष्यों के लिए तालिसपत्र के बीज बहुत ज़हरीले होते हैं इसलिए इन्हें कभी भी नहीं खाना चाहिए।