ताप्ती नदी
भारत में नदी / From Wikipedia, the free encyclopedia
ताप्ती नदी, जिसे तापी नदी भी कहा जाता है, भारत के मध्य भाग में बहने वाली एक नदी है, जो नर्मदा नदी से दक्षिण में बहती है। प्रायद्वीप भारत में केवल नर्मदा, ताप्ती और मही नदी ही मुख्य नदियाँ हैं जो पूर्व से पश्चिम बहती हैं। ताप्ती नदी मध्य प्रदेश राज्य के बैतूल ज़िले के मुल्ताई से उत्पन्न होकर सतपुड़ा पर्वतप्रक्षेपों के मध्य से पश्चिम की ओर बहती हुई महाराष्ट्र के खानदेश के पठार एवं सूरत के मैदान को पार करती है और गुजरात स्थित खम्भात की खाड़ी (अरब सागर) में गिरती है। यह नदी पूर्व से पश्चिम की ओर लगभग 740 किलोमीटर की दूरी तक बहती है और खम्बात की खाड़ी में जाकर मिलती है। सूरत बन्दरगाह इसी नदी के मुहाने पर स्थित है। इसकी प्रधान उपनदी का नाम पूर्णा नदी है। इस नदी को सूर्यपुत्री भी कहा जाता है।[2][3]
सामान्य तथ्य ताप्ती नदी તાપી નદીतापी नदी, स्थान ...
ताप्ती नदी તાપી નદી तापी नदी | |
---|---|
सूरत में ताप्ती नदी | |
स्थान | |
देश | भारत |
राज्य | मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात |
भौतिक लक्षण | |
नदीशीर्ष | मुल्ताई, मध्य प्रदेश |
नदीमुख | खंभात की खाड़ी (अरब सागर) |
• स्थान |
डुमस, सूरत, गुजरात |
लम्बाई | 724 कि॰मी॰ (450 मील)approx. |
जलसम्भर आकार | 62,225 वर्ग किलोमीटर (6.6978×1011 वर्ग फुट) |
प्रवाह | |
• स्थान | डुमस बीच[1] |
• औसत | 489 m3/s (17,300 घन फुट/सेकंड) |
• न्यूनतम | 2 m3/s (71 घन फुट/सेकंड) |
• अधिकतम | 9,830 m3/s (347,000 घन फुट/सेकंड) |
जलसम्भर लक्षण | |
उपनदियाँ | |
• बाएँ | गिरणा नदी |
बंद करें