झॉलीवुड
झारखंड का सिनेमा / From Wikipedia, the free encyclopedia
झॉलीवुड झारखंड का सिनेमा है जो मूल रूप से हिंदी, नागपुरी, कुड़माली, खोरठा और संताली सहित विभिन्न क्षेत्रीय और आदिवासी भाषाओं में फिल्मों का निर्माण करता है। इसके अलावा खोरठा, संथाली, हो, भूमिज, मुण्डारी आदि भाषाओं में संगीत एल्बम भी बनती हैं।
हाल के वर्षों में एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, ए डेथ इन द गंज, अजब सिंह की गजब कहानी, रांची डायरीज, बेगम जान, पंचलैट और इलाका किशोरगंज सहित कई हिंदी फिल्मों की शूटिंग राज्य में की गई है। हाल के वर्षों में कई नागपुरी फिल्मों का निर्माण किया गया जिनमें तोर बीना, महुआ, तोर चाहत में, मोर गांव मोर देश और फुलमानिया शामिल हैं। हिंदी फिल्म लोहरदगा राज्य में नक्सलवाद और आत्मसमर्पण नीति के मुद्दे को आधारित है। राज्य ने वेब और टीवी श्रृंखला में भी प्रदर्शन किया, जैसे - नेटफ्लिक्स का जामताड़ा - सबका नंबर आएगा और होइचोई का धनबाद ब्लूज़। एकता कपूर टीवी श्रृंखला, कुछ तो है तेरे मेरे दरमियान जमशेदपुर पर आधारित थी ।