Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
जेन्स स्टोल्टेनबर्ग (जन्म १६ मार्च १९५९) नॉर्वेयाई राजनीतिज्ञ हैं। वो वर्ष २००० से २००१ और बाद में २००५ से २०१३ तक नॉर्वे के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वो वर्ष २००० से २०१४ तक नॉर्वे की लेबर पार्टी के अध्यक्ष रहे।
जेन्स स्टोल्टेनबर्ग | |
---|---|
पद बहाल 1 अक्टूबर 2014 | |
उत्तरवर्ती | ऐन्डर्स फोग़ रासमुसन |
नॉर्वे के 27वें प्रधानमंत्री | |
पद बहाल 17 अक्टूबर 2005 – 16 अक्टूबर 2013 | |
राजा | हैराल्ड पंचम |
पूर्वा धिकारी | जेल्ल मग्न बोंदेविक |
उत्तरा धिकारी | एर्ना सोलबर्ग |
पद बहाल 3 मार्च 2000 – 19 अक्टूबर 2001 | |
राजा | हैराल्ड पंचम |
पूर्वा धिकारी | जेल्ल मग्न बोंदेविक |
उत्तरा धिकारी | जेल्ल मग्न बोंदेविक |
लेबर पाटी के अध्यक्ष | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 6 अप्रैल 2002 | |
पूर्वा धिकारी | थॉर्बजोर्न जगलैंड |
वित्त मंत्री | |
पद बहाल 25 अक्टूबर 1996 – 17 अक्टूबर 1997 | |
प्रधानमंत्री | थॉर्बजोर्न जगलैंड |
पूर्वा धिकारी | सिग्ब्जॉर्न जॉनसन |
उत्तरा धिकारी | गुडमुंड रेस्टाड |
वर्कर्स यूथ लीग के अध्यक्ष | |
पद बहाल 1985–1989 | |
पूर्वा धिकारी | एगिल नुदसन |
उत्तरा धिकारी | तुरिड बिर्केलैण्ड |
जन्म | 16 मार्च 1959 ओस्लो, नॉर्वे |
राजनीतिक दल | लेबर पार्टी |
जीवन संगी | इंग्रिड सुलेरूद |
बच्चे | एक्सल एनी कैटरिना |
शैक्षिक सम्बद्धता | ओस्लो विश्वविद्यालय |
धर्म | अज्ञेयवाद[1] |
हस्ताक्षर | |
जेन्स स्टोल्टेनबर्ग का जन्म नॉर्वे के ओस्लो में स्टोल्टेनबर्ग परिवार में १६ मार्च १९५९ को हुआ। उनके पिता थोर्वाल्ड स्टोल्टेनबर्ग लेबर पार्टी से प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ थे जो नॉर्वे के राजदूत, रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री रहे। उनकी माँ एक पत्रकार थीं जो १९८० के दशक में विभिन्न सरकारों में राज्य-सचिव रहीं।[2] स्टोल्टेनबर्ग १९६० से १९६३ तक तक सर्बिया में रहे क्योंकि उस समय उनके पिता योगस्लोविया में राजदूत थे।[3]
स्टोल्टेनबर्ग की पत्नी का नाम इंग्रिड सुलेरूद है जिससे उनके एक पुत्र एवं एक पुत्री हैं।[1]
१९९० में उन्हें पहली बार प्रधानमंत्री ग्रो हार्लेम के द्वारा स्टेट सेक्रेटरी ऑफ इनवायरमेंट का प्रभार सौंपा गया। १९९३ में वे ओस्लो से संसद सदस्य चुने गए और उन्हे व्यापार व ऊर्जा मंत्री नियुक्त किया गया। १९९६ से १९९७ तक उन्होने देश के वित्त मंत्री का कार्यभार सँभाला।
जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ४० साल की उम्र में वर्ष २००० में पहली बार प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए थे, किन्तु उसी वर्ष हुये चुनाव में पराजय के साथ वे वर्ष २००५ तक विपक्ष के नेता रहे। उसके पश्चात उन्हें एक बार फिर एक गठबंधन सरकार को नेत्रत्व देने हेतु प्रधान मंत्री का उत्तरदायित्व सौंपा गया। वे इस पद पर अक्टूबर २०१३ तक रहे। उल्लेखनीय है, कि सितंबर २०१३ में हुए नार्वे के आम चुनाव में कंजरवेटिव पार्टी की जीत हुई और लेबर पार्टी की पराजय। इसप्रकार लेबर पार्टी की हार से देश में आठ वर्षो के सेंटर लेफ्ट शासन का अंत हो गया। करीब तीन चैथाई वोटों की गिनती के बाद कंजरवेटिव पार्टी की अगुवाई वाले चार पार्टियों के सेंटर राइट गुट ने संसद की 169 सीटों में से 96 पर जीत दर्ज की जबकि स्टोल्टेनबर्ग के तीन दलों के गठबंधन सेंटर लेफ्ट को 72 सीटें ही मिलीं।[4]
वे वर्तमान में नार्वे की लेबर पार्टी के नेता के रूप में पार्टी के संसदीय दल के प्रमुख हैं।[5]
२८ मार्च २०१४ को नाटो ने स्टोल्टेनबर्ग को ऐन्डर्स फोग़ रासमुसन का उत्तराधिकारी घोषित किया। वो १ अक्टूबर २०१४ से नाटो के महासचिव होंगे।[6] [7]
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.