जयललिता
भारतीय अभिनेत्री और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री / From Wikipedia, the free encyclopedia
जयललिता जयराम (तमिल: ஜெ. ஜெயலலிதா; 24 फ़रवरी 1948 – 5 दिसम्बर 2016[3]) भारतीय राजनीतिज्ञ तथा तमिल नाडु की मुख्यमंत्री थीं।[4] वो दक्षिण भारतीय राजनैतिक दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (अन्ना द्रमुक) की महासचिव थीं। इससे पूर्व वो 1991 से 1996 , 2001 में, 2002 से 2006 तक और 2011 से 2014,2015 से 2016 तक छह बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं। राजनीति में आने से पहले वो अभिनेत्री थीं और उन्होंने तमिल के अलावा तेलुगू, कन्नड और एक हिंदी तथा एक अँग्रेजी फिल्म में भी काम किया है।[5]
जे.जेयललिता | |
---|---|
2015 में जे.जेयललिता | |
पद बहाल 23 मई 2015 – 5 दिसम्बर 2016[1] | |
राज्यपाल | सी० विद्यासागर राव |
पूर्वा धिकारी | ओ॰ पन्नीरसेल्वम |
चुनाव-क्षेत्र | डॉ॰ राधाकृष्णन नगर |
पद बहाल 16 मई 2011 – 27 सितम्बर 2014 | |
पूर्वा धिकारी | करुणानिधि |
उत्तरा धिकारी | ओ॰ पन्नीरसेल्वम[2] |
चुनाव-क्षेत्र | श्रीरंगम |
पद बहाल 2 मार्च 2002 – 12 मई 2006 | |
पूर्वा धिकारी | पन्नीरसेलवम् |
उत्तरा धिकारी | करुणानिधि |
चुनाव-क्षेत्र | अंडीपट्टी |
पद बहाल 14 मई 2001 – 21 सितम्बर 2001 | |
पूर्वा धिकारी | करुणानिधि |
उत्तरा धिकारी | पन्नीरसेलवम् |
चुनाव-क्षेत्र | नहीं लड़ा |
पद बहाल 24 जून 1991 – 12 मई 1996 | |
पूर्वा धिकारी | राष्ट्रपति शासन |
उत्तरा धिकारी | करुणानिधि |
चुनाव-क्षेत्र | बर्गुर |
विपक्ष के नेता, तमिलनाडु विधान सभा | |
पद बहाल 29 मई 2006 – 14 मई 2011 | |
पूर्वा धिकारी | ओ॰ पन्नीरसेल्वम |
उत्तरा धिकारी | विजयकांत |
पद बहाल 9 फरवरी 1989 – 1 दिसंबर 1989 | |
पूर्वा धिकारी | ओ. सुब्रमण्यन |
उत्तरा धिकारी | एस. आर. राधा |
पद बहाल 3 अप्रैल 1984 – 28 जनवरी 1989 | |
पूर्वा धिकारी | सथियावनी मुथु |
उत्तरा धिकारी | ठा. किरुत्तिनन |
चुनाव-क्षेत्र | तमिल नाडु |
पद बहाल 1 जनवरी 1988 – 5 दिसंबर 2016 | |
पूर्वा धिकारी | एम जी रामचन्द्रन |
उत्तरा धिकारी | वीके शशिकला (कार्यवाहक) |
प्रचार सचिव, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम | |
पद बहाल 5 सितम्बर 1985 – 31 दिसम्बर 1987 | |
पार्टी अध्यक्ष | एम. जी. रामचन्द्रन |
महासचिव |
|
पद बहाल 28 जनवरी 1983 – 20 अगस्त 1984 | |
पार्टी अध्यक्ष | एम. जी. रामचन्द्रन |
महासचिव | पी. यू. शनमुगम |
जन्म | 24 फ़रवरी 1948 मांडया, मैसूर राज्य, भारतਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
मृत्यु | 5 दिसम्बर 2016(2016-12-05) (उम्र 68) चेन्नई, तमिल नाडू, भारतਬਿਜਲੀ ਰਾਜਭਰ |
राजनीतिक दल | ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम |
निवास | वेद निलयम, 81/36, पोएस गार्डन, चेन्नई-600 086 |
धर्म | हिंदू |
उपनाम | पुरात्ची थलाइवी, अम्मा, कलाई सेल्वी |
जब वे स्कूल में पढ़ रही थीं तभी उन्होंने 'एपिसल' नाम की अंग्रेजी फिल्म में काम किया। वे 15 वर्ष की आयु में कन्नड फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री की भूमिकाएं करने लगी थीं। इसके बाद वे तमिल फिल्मों में काम करने लगीं। 1965 से 1972 के दौर में उन्होंने अधिकतर फिल्में एमजी रामचंद्रन के साथ की।[6]
फिल्मी करियर के बाद उन्होने एम॰जी॰ रामचंद्रन के साथ 1982 में राजनीतिक करियर की शुरुआत की। उन्होंने 1984 से 1989 के दौरान तमिलनाडु से राज्यसभा के लिए राज्य का प्रतिनिधित्व भी किया। वर्ष 1987 में रामचंद्रन का निधन के बाद उन्होने खुद को रामचंद्रन की विरासत का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। वे 24 जून 1991 से 12 मई 1996 तक राज्य की पहली निर्वाचित मुख्यमंत्री और राज्य की सबसे कम उम्र की मुख्यमंत्री रहीं। राजनीति में उनके समर्थक उन्हें अम्मा (मां) और कभी कभी पुरातची तलाईवी ('क्रांतिकारी नेता') कहकर बुलाते हैं।[7] 5 दिसम्बर 2016 को रात 11:30 बजे (आईएसटी) इनका निधन हो गया।