तमिल नाडु

भारतीय राज्य विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश

तमिल नाडुmap

तमिल नाडु (तमिल[7]: தமிழ்நாடு सहायता·सूचना, तमिऴ् नाडु) भारत का एक दक्षिणी राज्य है। तमिल नाडु की राजधानी चेन्नई (चेऩ्ऩै) है। तमिल नाडु के अन्य महत्त्वपूर्ण नगर मदुरै, त्रिचि (तिरुच्चि), कोयम्बतूर (कोऽयम्बुत्तूर), सेलम (सेऽलम), तिरूनेलवेली (तिरुनेल्वेऽली) हैं। इसके पड़ोसी राज्य आन्ध्र प्रदेश, कर्नाटक और केरल हैं। तमिल नाडु में बोली जाने वाली प्रमुख भाषा तमिल है। तमिल नाडु के वर्तमान मुख्यमन्त्री एम॰ के॰ स्टालिन और राज्यपाल रविन्द्र नारायण रवि हैं। भारतकासबसे दक्षिणीराज्य। क्षेत्रफल के हिसाब से दसवांसबसे बड़ा भारतीय राज्यऔरजनसंख्या के हिसाब से छठा सबसे बड़ाराज्य, तमिलनाडुतमिल लोगोंतमिल भाषाबोलते हैंशास्त्रीय भाषाओंमें से एक हैऔर इसकी आधिकारिक भाषा के रूप में कार्य करती है। राजधानी और सबसे बड़ा शहरचेन्नई। भारतीय प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित , तमिलनाडु पश्चिम में पश्चिमी घाट और दक्कन के पठार , उत्तर में पूर्वी घाट , पूर्व में बंगाल की खाड़ी से लगे पूर्वी तटीय मैदान और खाड़ी से फैला हुआ है। दक्षिण-पूर्व में मन्नार और पाक जलडमरूमध्य , प्रायद्वीप के दक्षिणी अंतरीप में लक्षद्वीप सागर , कावेरी नदी राज्य को दो भागों में करती है। राजनीतिक रूप से, तमिलनाडु भारतीय राज्यों केरल , कर्नाटक और आंध्र प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी से घिरा है और पंबन द्वीप पर श्रीलंका के उत्तरी प्रांत के साथ एक अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा साझा करता है । तमिलनाडु शब्द तमिल भाषा के तमिल तथा नाडु (நாடு) यानि देश या वासस्थान, से मिलकर बना है जिसका अर्थ तमिलों का घर या तमिलों का देश होता है। नाडु का शाब्दिक अर्थ होता है गाँव का समूह (राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् कक्षा ७)

सामान्य तथ्य तमिल नाडु, देश ...
तमिल नाडु
राज्य
Thumb
Thumb
Thumb
Thumb
Thumb
Thumb
Thumb
प्रतीक
ध्येय: वायमैयि वेल्लुम
(सत्य की ही जीत होती है)
गान: "तमिल थाई वल्थु"
(तमिल माँ का आह्वान)
Thumb
भारत में तमिलनाडु का स्थान
निर्देशांक: 13.09°N 80.27°E / 13.09; 80.27
देश भारत
गठन२६ जनवरी १९५०
राजधानी और
सबसे बड़ा शहर
चेन्नई
सबसे बड़ा महानगरग्रेटर चेन्नई मेट्रोपॉलिटन एरिया
ज़िले३८
शासन
  सभातमिल नाडु सरकार
  राज्यपालरविन्द्र नारायण रवि
  मुख्यमंत्रीमुथुवेल करुणानिधि स्टालिन (द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम)
  विधानमण्डलएकसदनीय (234 सीटें)[1]
  राष्ट्रीय संसदलोक सभा (39 सीटें)
राज्य सभा (18 सीटें)
  उच्च न्यायालयमद्रास उच्च न्यायालय
क्षेत्रफल
  कुल130,058 किमी2 (50,216 वर्गमील)
क्षेत्र दर्जा10वाँ
जनसंख्या (२०११)[2]
  कुल७२,१४७,०३०
  दर्जाछठा स्थान
  घनत्व550 किमी2 (1,400 वर्गमील)
GDP (2021–2022)[3]
  कुलवृद्धि ₹२४८.५ खरब (US$310 अरब)
  प्रति व्यक्तिवृद्धि 2,54,855 (US$3,720.88)
भाषा
  राजभाषातमिल[4]
  अतिरिक्त आधिकारिकअंग्रेजी[4]
समय मण्डलभारतीय मानक समय (यूटीसी+५:३०)
आई॰एस॰ओ॰ ३१६६ कोडIN-TN
वाहन पंजीकरणTN
मानव विकास सूचकांक (2019)वृद्धि 0.709[5]
high · 11th
साक्षरता (2017)वृद्धि 82.9%
लिंगानुपात (2019)९९६ /१०००
समुद्र तट1,076 km (669 mi)
वेबसाइटwww.tn.gov.in
बंद करें
सामान्य तथ्य तमिलनाडु के राज्य प्रतीक, पशु ...
तमिलनाडु के राज्य प्रतीक
पशु नीलगिरि तहर
(तमिल: வரை யாடு)
पक्षी पन्ना कबूतर
(तमिल: மரகதப் புறா,பஞ்சவர்ண புறா)
नृत्य भारतनाट्टियम
(तमिल: பரதநாட்டியம்)
पुष्प करी हरी
(तमिल: செங்காந்தள்,கார்த்திகை மலர்)
गीत नीरारम
खेल सादुगुडु
वृक्ष ताड़
(तमिल: பனை மரம்)
स्रोत:[6]
बंद करें

जनसांख्यिकी

तमिलनाडु में विभिन्न धर्म (2011)[8] ██ हिन्दू (87.58%)██ ईसाई (6.12%)██ मुसलमान (5.86%)██ जैन (0.12%)██ सिख (0.02%)██ बौद्ध (0.01%)██ धर्मविहीन तथा अन्य एवं (0.3%)

२०११ की जनगणना के अनुसार तमिल नाडु की जनसंख्या ७,२१,३८,९५८ है जो देश में सातवीं सबसे अधिक है और देश की कुल जनसंख्या का ५.९६% है। राज्य में जनसंख्या घनत्व ५५५ व्यक्ति/किमी है जो राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक ऊपर है। यहाँ की ४४% जनसंख्या नगरीय क्षेत्रों में निवास करती है। वर्ष २००१ से २०११ के दौरान तमिल नाडु की जनसंख्या में १५.६% की वृद्धि हुई थी। तब भी राज्य की प्रजनन दर देश में सबसे कम में से है - १.८ बच्चे प्रति १ महिला। राज्य की अधिकान्श जनसंख्या हिन्दू धर्म की अनुयायी है, लगभग ८८.३४%, जिसके पश्चात ईसाई (६.०८%) और मुसलमान (५.५७%) हैं। राज्य की आधिकारिक भाषा तमिल है और कुल ८९% लोग इसे बोलते हैं। अन्य प्रमुख भाषाएँ हैं: तेलुगू (५.६६%), कन्नड़ (१.७%), उर्दू (१.५%) और मलयालम (०.६%)। राज्य की जीवन प्रत्याशा दर पुरुषों के लिए ६५.२ वर्ष और महिलाओं के लिए ६७.६ वर्ष है। वर्ष २००४-०५ के आँकड़ों के अनुसार राज्य में २७.५% लोग निर्धनता सीमा से नीचे रह रहे हैं।

इतिहास

परिवहन

तमिल नाडु का परिवहन तन्त्र अपेक्षाकृत रूप से विकसित है। राज्य में सड़कों की कुल लम्बाई १,९९,०४० किमी है जिसमें से ४,८७३ किमी राष्ट्रीय राजमार्ग हैं। सड़क तन्त्र का घनत्व १५३ से १०० किमी है जो राष्ट्रीय औसत से अधिक है। राज्य में रेल-तन्त्र बहुत अच्छी तरह विकसित है और यहाँ रेलमार्गों की कुल लम्बाई ५,९५२ किमी है। तमिल नाडु भारतीय रेल के दक्षिणी ज़ोन में आता है।

राज्य की राजधानी चैन्नई में मेट्रो रेल एवं नगर का रेपिड रेलवे सिस्टम मौजूद है।[9] राज्य का प्रमुख बस सेवा संचालक-तमिल नाडु राज्य परिवहन निगम है जो राज्यभर में बस सेवाएँ प्रदान करता है। राज्य का प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा चैन्नई में स्थित है और देश का चौथा सबसे व्यस्त है। दो अन्य अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तिरुचिरापल्ली और कोयमबटूर में हैं।

पर्यटन

तमिलनाडु में अपनी विविध संस्कृति और वास्तुकला और विविध भौगोलिकताओं के साथ एक मजबूत पर्यटन उद्योग है।[10] 1971 में, तमिलनाडु सरकार ने तमिलनाडु पर्यटन विकास निगम की स्थापना की, जो राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटन से संबंधित बुनियादी ढांचे के विकास के लिए जिम्मेदार नोडल एजेंसी है। [11]

छबि दीर्घा

इन्हें भी देखें

सन्दर्भ

बाहरी कड़ियाँ

Wikiwand in your browser!

Seamless Wikipedia browsing. On steroids.

Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.

Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.