ग्वांगझोउ
From Wikipedia, the free encyclopedia
ग्वांगजो,[1][2](चीनी उच्चारण: क्वाङ्चोउ) (सरलीकृत चीनी: 广州; परंपरागत चीनी: 廣州) (केन्तोन व क़्वांगचो के नाम से भी जाना जाता है),[3] यह उप-प्रांतीय शहर व ग्वांगडोंग (चीनी जनवादी गणराज्य) प्रान्त की राजधानी है। यह चीन के पांच राष्ट्रीय केन्द्रीय शहरों में से एक है। [4] यह नगर और इसके आसपास के क्षेत्र, विशेष रूप से इस नगर और हांग कांग के मध्य के क्षेत्र, साधारण रूप से अपने अंग्रेज़ी नाम कैंटन के नाम से जाने जाते हैं। यहाँ पर्ल नदी पर एक बंदरगाह है जो दक्षिणी चीन सागर की ओर नाव्य है और यह हांग कांग से १२० किमी उत्तरपश्चिम में स्थित है। २०१४ की जनगणना के अनुसार इस नगर की कुल जनसंख्या ४.४ करोण है और महानगरीय क्षेत्र की १.५ करोण है [5] जो इसे प्रांत का सर्वाधिक और चीनी मुख्य भूमि का तीसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला नगर बनाता है। प्रांतीय सरकार के आधिकारिक अनुमान के अनुसार २००६ में यहाँ की जनसंख्या ९७,५४,६०० थी। ग्वांगझो का नगरीय क्षेत्रफल बीजिंग और शंघाई के बाद चीन में सबसे अधिक है। 2008 मैं इसे बीटा वर्ल्ड सिटी घोषित किया गया है।
ग्वांगझो 广州 | |
---|---|
उप-प्रांतीय शहर | |
ग्वांगझो शहर · 广州市 | |
उपनाम: फूलों का शहर, अमर शहर | |
Country | चीन |
प्रांत | ग्वांगडोंग |
शासन | |
• महापौर | वेन किंग्लिअंग |
क्षेत्र | 7434.40 किमी2 (2870.44 वर्गमील) |
• नगरीय | 3843.43 किमी2 (1483.96 वर्गमील) |
ऊँचाई | 11 मी (36 फीट) |
जनसंख्या (2008) | |
• उप-प्रांतीय शहर | 78,41,695† |
• घनत्व | 1055 किमी2 (2,730 वर्गमील) |
• महानगर | 64,58,299‡ |
• महानगर | 1,01,82,000* |
• महानगरीय घनत्व | 1370 किमी2 (3,500 वर्गमील) |
समय मण्डल | CST (यूटीसी+8) |
पिन कोड | 510000 |
वेबसाइट | http://www.gz.gov.cn |