कैम्ब्रियाई कल्प
From Wikipedia, the free encyclopedia
कैम्ब्रियाई कल्प (Permian Period) पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास में एक कल्प था, जो आज से 54.10 करोड़ वर्ष पहले आरम्भ हुआ और 48.54 करोड़ वर्ष पहले अंत हुआ। यह दृश्यजीवी इओन (Phanerozoic) का और पुराजीवी महाकल्प (Paleozoic) का प्रथम कल्प था। इस के बाद ओर्डोविशी कल्प (Ordovician) आया। कैम्ब्रियाई कल्प से पहले प्राग्जीवी इओन (Proterozoic) के अंतिम महाकल्प, नूतनप्राग्जीवी महाकल्प (Neoproterozoic), का अंतिम कल्प, इडिऐकरन कल्प (Ediacaran) चल रहा था।[1] कैम्ब्रियाई कल्प पृथ्वी के इतिहास में जीवों के सब से बड़े विस्तार का समय था, और इस घटना को कैम्ब्रियाई विस्तार (Cambrian explosion) के नाम से जाना जाता है।[2]