पुराजीवी महाकल्प
From Wikipedia, the free encyclopedia
पुराजीवी महाकल्प या पेलियोज़ोइक महाकल्प (Paleozoic Era) पृथ्वी के भूवैज्ञानिक इतिहास में एक महाकल्प था, जो आज से 54.1 करोड़ वर्ष पहले आरम्भ हुआ और 25.217 करोड़ वर्ष पहले अंत हुआ। इस के बाद पहले मध्यजीवी महाकल्प (मीसोज़ोइक, Mesozoic) आया और फिर नूतनजीवी महाकल्प (सीनोज़ोइक, Cenozoic) आया जो आज तक चल रहा है। नूतनजीवी, मध्यजीवी और पुराजीवी महाकल्प तीनो मिलाकर दृश्यजीवी इओन (फ़ैनेरोज़ोइक, Phanerozoic) के तीन भाग हैं। पुराजीवी महाकल्प पृथ्वी के इतिहास में जीवों के सब से बड़े विस्तार का समय था, और इस घटना को कैम्ब्रियाई विस्तार (Cambrian explosion) के नाम से जाना जाता है।[1]