केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय
From Wikipedia, the free encyclopedia
केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय, नई दिल्ली स्थित एक सरकारी विभाग है, जो भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधीन है और मानक हिन्दी के प्रसार के लिए उत्तरदायी है। यह देवनागरी लिपि के उपयोग और हिन्दी वर्तनी का विनियामन भी करता है।[1]भारतीय संविधान के अनुच्छेद ३५१ में हिन्दी भाषा के विकास के लिए दिए गए निर्देश को ध्यान में रखते हुए १ मार्च १९६० को केन्द्रीय हिन्दी निदेशालय की स्थापना की गई थी। इसके चार क्षेत्रीय कार्यालय हैं जो चैन्नई, हैदराबाद, गुवाहाटी और कोलकाता में स्थित हैं।
सामान्य तथ्य स्थापना, प्रकार ...
नई दिल्ली में केंद्रीय हिन्दी निदेशालय | |
स्थापना | 1 मार्च 1960; 64 वर्ष पूर्व (1960-03-01) |
---|---|
प्रकार | सरकारी संस्था |
वैधानिक स्थिति | सक्रिय |
मुख्यालय | नई दिल्ली, भारत |
आधिकारिक भाषा |
हिन्दी |
जालस्थल | hindinideshalaya.nic.in |
बंद करें