Loading AI tools
विकिपीडिया से, मुक्त विश्वकोश
सैय्यद कबूस बिन सईद अल सईद; Qaboos bin Said Al Said: (जन्म 18 नवंबर 1940) ओमान के सुल्तान थे। 1970 में एक घरेलू तख्तापलट में अपने पिता, सैद बिन तेमूर को को ओमान की सत्ता से हटाने के बाद ओमान के शासक बने। वह अल बुई सईद वंश के संस्थापक की 14 वीं पीढ़ी के वंशज थे।[1] 1970 के बाद से वह ओमान के शासक थे, वे सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले अरब नेता थे।[2]
कबूस बिन सईद अल सईद Qaboos bin Said Al Said | |
---|---|
ओमान के सुल्तान | |
शासनावधि | 23 जुलाई 1970 – 10 जनवरी 2020 |
पूर्ववर्ती | सईद बिन तेमूर |
जन्म | 18 नवम्बर 1940 सलालाह, ओमान |
निधन | 10 जनवरी 2020 79 वर्ष) | (उम्र
जीवनसंगी | सैय्यदा नवल बिन्त तारिक (1976–1979) |
घराना | अल सईद |
पिता | सईद बिन तेमूर |
माता | माजूम अल-मशानी |
धर्म | इबादी इस्लाम |
सुल्तान कबूस का जन्म 18 नवंबर 1940 को ढोफार, सलालाह में हुआ था।[3] वह सुल्तान सेद बिन तेमूर और माजून अल-मशानी के एकमात्र पुत्र थे।
कबूस भारत के पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा के छात्र थे और इन्हें 16 साल की उम्र में इंग्लैंड में एक निजी शैक्षिक संस्थान के लिए भेजा गया था।.[4] 20 साल की उम्र में, इन्होंने रॉयल मिलिट्री अकादमी सैंडहर्स्ट में प्रवेश किया सितंबर 1962 में सैंडहर्स्ट से स्नातक होने के बाद, वह ब्रिटिश सेना में शामिल हो गए और उन्हें एक बटालियन द कैमरूनियन (स्कॉटिश राइफल्स) में तैनात किया गया, इन्होंने ब्रिटिश सेना के साथ एक स्टाफ की नियुक्ति भी की।.[5] 1966 में ओमान घर वापसी के बाद कबूस ने इस्लाम और अपने देश के इतिहास का अध्ययन किया।
1970 में एक घरेलू तख्तापलट में अपने पिता, सैद बिन तेमूर को ओमान की सत्ता से उखाड़ फेंकने के बाद वह सत्ता में आए। 23 जुलाई 1970 को देश के अलगाव को खत्म करने और आधुनिकीकरण और विकास के लिए अपने तेल के राजस्व का उपयोग करने के उद्देश्य से, कबूस ने अपने पिता के खिलाफ सफल तख्तापलट के बाद 23 जुलाई 1997 को ओमान के सिंहासन पर बैठे।.[6] इन्होंने घोषणा की कि देश अब मस्कट और ओमान के रूप में नहीं जाना जाएगा, लेकिन इसके राजनीतिक एकता को बेहतर ढंग से प्रदर्शित करने के लिए इसका नाम बदलकर "सल्तनत ए ओमान" दिया गया।
Qaboos bin Said al Said से संबंधित मीडिया विकिमीडिया कॉमंस पर उपलब्ध है। |
कबूस बिन सईद अल सईद अल सईद परिवार जन्म: 18 नवंबर 1940 | ||
राजसी उपाधियाँ | ||
---|---|---|
पूर्वाधिकारी कबूस बिन सईद |
ओमान के सुल्तान 1970–2020 |
उत्तराधिकारी हैथम बिन तारिक़ |
Seamless Wikipedia browsing. On steroids.
Every time you click a link to Wikipedia, Wiktionary or Wikiquote in your browser's search results, it will show the modern Wikiwand interface.
Wikiwand extension is a five stars, simple, with minimum permission required to keep your browsing private, safe and transparent.